फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीता भादुड़ी के निधन से दु:खी हैं 'अंगूरी भाभी' बोलीं- आप बहुत याद आएंगी

Tue, 17 Jul 2018 03:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bhabi Ji Ghar Par Hain actress Shubhangi Atre missing Rita Bhaduri
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं है। उनके निधन की खबर टीवी और फिल्म अभिनेता शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी। रीता भादुड़ी लंबे वक्त से किडनी की समस्या से परेशान थी और मंगलवार को उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Bhabi Ji Ghar Par Hain actress Shubhangi Atre missing Rita Bhaduri
Rita Bhaduri
रीता भादुड़ी के निधन की खबर से टेलीविजन और बॉलीवुड में शोक की लहर है। छोटे परदे पर 'अंगूरी भाभी' के नाम से दर्शकों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे रीता भादुड़ी के निधन से बहुत दु:खी हैं।
 
Bhabi Ji Ghar Par Hain actress Shubhangi Atre missing Rita Bhaduri
shubhangi atre
शुभांगी अत्रे ने कहा- मैं रीता जी के बारे में जानकर दु:खी हूं। उनका दिल बहुत बड़ा था। वह एक अद्भुत महिला और सकारात्मक भावना से भरी हुई महिला थीं। वह एक अद्भुत अभिनेत्री थी। हम जब सेट पर होते थे तो एक परिवार की तरह साथ रहते थे। जैसे ही मुझे उनके निधन की खबर लगी मेरे सामने उनकी यादें ताजा हो गई जब हमने सेट पर साथ काम का आनंद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabi Ji Ghar Par Hain actress Shubhangi Atre missing Rita Bhaduri
shubhangi atre
मैं उन्हें बहुत याद कर रही हूं जब आप अपने सह-कलाकार को खो देते हैं, तो यह वाकई दुखद होता है, क्योंकि हम एक साथ बहुत समय बिताते हैं और एक परिवार की तरह बन जाते हैं। मेरी 'दो हंसो का जोड़ा' के सेट पर रीमाजी और रीताजी से मुलाकात हुई थी। हमने एक साथ खूब मस्ती की है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed