फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagyashree : जब सलमान-भाग्यश्री के रिश्ते को लेकर उनके पति से पूछा था यह सवाल, दंग रह गई थीं अभिनेत्री

Sat, 13 May 2023 10:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 13 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
bhagyashree recalls how reporter asked her husband about her affair with salman khan know here the story
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की गिनती बी-टाउन की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में की जाती है। भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था।
bhagyashree recalls how reporter asked her husband about her affair with salman khan know here the story
सलमान खान - भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभिनेत्री ने हाल ही में एक चैट शो के दौरान एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। दरअसल, भाग्यश्री ने बताया कि, जब वो अपने बेटे अभिमन्यु को जन्म दे रही थीं। उससे कुछ घंटे पहले एक रिपोर्टर उसके अस्पताल के कमरे में चला गया और उनके पति हिमालय दासन से उनके और सलमान के अफेयर के बारे में पूछने लगा।
 
bhagyashree recalls how reporter asked her husband about her affair with salman khan know here the story
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
भाग्यश्री ने सलमान की तारीफ करते हुआ कि वो एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने प्यार किया' के दौरान किसी ने भी उनके और सलमान के बारे में ऐसा नहीं सोचा था। कि सलमान इतने जेंटलमैन थे और कुछ भी नहीं था। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कैसे सेलेब्रिटिश के बारे में गलत सूचना दी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhagyashree recalls how reporter asked her husband about her affair with salman khan know here the story
'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री और सलमान
उन्होंने बताया कि उनकी भाभी कमरे के बाहर थी। रिपोर्टर अपने साथ एक गुलदस्ता लेकर आया और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा उसने उनके पति हिमालय को देखा और कहा, 'भाग्यश्री के साथ सलमान की अफेयर के बारे में आपको कैसा लगता है। इस सवाल को सुनने के बाद अभिनेत्री हैरान रह गई थीं।
 
विज्ञापन
bhagyashree recalls how reporter asked her husband about her affair with salman khan know here the story
भाग्यश्री, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भाग्यश्री हाल में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा साउथ की जानी मानी अदाकारा पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan: क्या वेधा के स्पिन ऑफ में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर ‘फाइटर’ ने किया नया इशारा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed