Hrithik Roshan: क्या वेधा के स्पिन ऑफ में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर ‘फाइटर’ ने किया नया इशारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'विक्रम वेधा' में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने अभिनय किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन वेधा नाम के एक गैंगस्टर के किरदार में देखने को मिलते हैं। गैंगस्टर होते हुए भी उनका अपने उसूलों पर चलना ही उनके किरदार की ताकत है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के फैन उनके किरदार 'वेधा' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि सिर्फ 'वेधा' के किरदार पर ही एक अलग फिल्म बननी चाहिए।
सोशल मीडिया पर ऋतिक के प्रशंसक उनकी बहुमुखी प्रतिभा और रेंज के लिए अपना प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी मांगो की लंबी कतार देखने के बाद ऋतिक रोशन ने आखिरकार अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा 'वेधा का किरदार करना मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत था और मुझे यह किरदार करने में बहुत मजा आया। मुझे लगता है हम सिर्फ वेधा के किरदार के साथ स्पिन ऑफ कर सकते हैं। मैं कहता हूं कि वेधा के किरदार पर ही एक अलग फिल्म बनाओ।'
यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन