सब्सक्राइब करें

Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 13 May 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
raghav chadha parineeti chopra engagement have no phone policy for keeping things private know latest update
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने फैसला कर लिया है। यह जोड़ा आज सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं। सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हुई हैं। दोनों को कभी डिनर डेट तो कभी आईपीए मैच देखते स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि परी और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

raghav chadha parineeti chopra engagement have no phone policy for keeping things private know latest update
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आज यानी 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई होने में कुछ चंद लम्हे बाकी है। सगाई के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में मेहमान आने शुरू हो गए हैं। इस बीच खबर है कि सगाई के लिए कपल ने 'नो फोन पॉलिसी' रखी है। 

raghav chadha parineeti chopra engagement have no phone policy for keeping things private know latest update
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
जी हां,  खबर के मुताबिक, इंगेजमेंट टीम से जुड़े लोगों का मोबाइल फोन जमा करवा लिया गया है। अंदर फोन लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। कहा जा रहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि अंदर से कुछ भी लीक ना हो सके। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
raghav chadha parineeti chopra engagement have no phone policy for keeping things private know latest update
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
साझा किए गए इस वीडियो में आप देख सकते है कि इंगेजमेंट टीम से जुड़े कुछ लोग अपने हाथों में थैली लिए नजर आ रहे हैं। इसमें मोबाइन फोन जमा करवाया जा रहा हैं। बता दें कि अपनी प्यारी बहन की इस खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कपूरथला हाउस पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
raghav chadha parineeti chopra engagement have no phone policy for keeping things private know latest update
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एमपी डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा और विक्रमजीत साहनी भी इस खूबसूरत लम्हे का हिस्सा हैं। सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं। कुछ ही समय में परिणीति और राघव इंगेजमेंट करेंगे।

यह भी पढ़ें-  The Kerala Story: ऑस्ट्रेलिया में द केरल स्टोरी की शानदार शुरुआत,अदा शर्मा की एक्टिंग के कायल हुए विदेशी दर्शक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed