फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक बॉलीवुड छोड़ने को लेकर भाग्यश्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शादी के बाद मेरे पति को गालियां मिली क्योंकि...

Tue, 05 Jan 2021 05:19 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 05 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bhagyashree says her fans cursed her husband after she got married to him and left Bollywood
bhagyashree - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज रही हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था, लेकिन आज वो इंडस्ट्री से दूर रह रही हैं। इसमें भाग्यश्री का नाम भी शामिल हैं जिनकी डेब्यू फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी, लेकिन फिर उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। सलमान के साथ उनकी जोड़ी भी हिट हुई थी। हालांकि अचानक से भाग्यश्री ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और हर कोई हैरान रह गया। अचानक फिल्म छोड़ने को लेकर भाग्यश्री ने अब खुलासा किया है।

Bhagyashree says her fans cursed her husband after she got married to him and left Bollywood
Bhagyashree - फोटो : social media

भाग्यश्री की पहली फिल्म सुपरहिट थी और इस फिल्म के चलते वो रातों-रात बड़ी स्टार बन गई थीं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो भाग्यश्री को और कई फिल्मों में देखेंगे। हालांकि भाग्यश्री ने अचानक से हिमालय से शादी कर ली। शादी करने के तुंरत बाद भाग्यश्री ने फिल्म इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया। हालांकि अब भाग्यश्री ने बताया कि शादी के बाद फिल्म छोड़ने के चलते उनके पति को काफी बातें सुननी पड़ी थीं।

Bhagyashree says her fans cursed her husband after she got married to him and left Bollywood
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने इस बारे में बात करते हुए कहा,  'बेचारा! उसे उन सारे फैंस ने खूब गालियां दी होंगी जो इस बात से नाराज थे कि वो मुझे शादी करके बॉलीवुड से दूर ले गया। हर कोई उसे गाली देता होगा। मुझे लगता है कि उस समय सिर्फ मैं ही थी जो उससे प्यार करती थी। हम दोनों ही जवान थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। अब मुझे समझ आता है कि ईर्ष्या हो ही जाती होगी क्योंकि कोई भी नहीं चाहेगा कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी सबकी आंखों का तारा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagyashree says her fans cursed her husband after she got married to him and left Bollywood
'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री और सलमान

भाग्यश्री ने ये भी बताया कि कैसे वो फिल्म 'मैंने प्यार किया' का हिस्सा नहीं बनने वाली थीं। उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन सूरज बड़जात्या के बार बार कहने पर उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी। ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद भाग्यश्री बड़े पर्दे से दूर हुईं तो छोटे पर्दे पर 'लौट आओ तृषा' से उन्होंने कमबैक किया। हालांकि ये शो भी हिट ना हो सका। 

विज्ञापन
Bhagyashree says her fans cursed her husband after she got married to him and left Bollywood
भाग्यश्री - फोटो : Instagram/bhagyashree.online

अब भाग्यश्री बहुत जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। बता दें कि भाग्यश्री प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो कंगना के साथ 'थलाइवी' में भी काम कर रही हैं। लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर भाग्यश्री काफी एक्साइटेड हैं। वहीं उन्हें उम्मीद है कि सालों बाद फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर जरूर खुश होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed