{"_id":"5c8e0028bdec2213fd29903f","slug":"bhagyashree-son-abhimanyu-dasani-says-i-am-feeling-jealous-seeing-mother-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेब्यू करने से पहले भाग्यश्री के बेटे का बड़ा खुलासा, बोले- 'मम्मी को टीवी पर देखना नहीं था पसंद'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेब्यू करने से पहले भाग्यश्री के बेटे का बड़ा खुलासा, बोले- 'मम्मी को टीवी पर देखना नहीं था पसंद'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 17 Mar 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bhagyashree Abhimanyu Dasani
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) अब बॉलीवुड और टेलीविजन पर कम एक्टिव हैं। भाग्यश्री को टीवी और सिनेमाजगत से जुड़े 32 साल हो चुके हैं। भाग्यश्री ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। उस वक्त लोगों को ऐसा लगा कि वह फिल्मों में लंबी पारी खेलेंगी लेकिन शादी के बाद उन्होंने किनारा कर लिया। भाग्यश्री की राह पर अब उनका बेटा अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) भी चल पड़ा है। अभिमन्यु जल्द ही 'मर्द को दर्द' नहीं होता फिल्म से डेब्यू करने वाला है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिमन्यु ने अपनी मां भाग्यश्री से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
Bhagyashree Abhimanyu Dasani
- फोटो : twitter
अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) ने कहा - 'मुझे मम्मी को टीवी पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं था। मैं उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव और पोजेसिव था कि उन्हें किसी और के साथ देख नहीं सकता था। मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि वह मेरी मां हैं और उन्हें मेरे साथ होना चाहिए। फिल्में मेरी मां को मुझसे दूर लेकर जा रही थीं। कई दिनों तक मुझे फिल्मों से नाराजगी भी हुई।' 'मर्द को दर्द नहीं होता' फिल्म में अभिमन्यु के साथ राधिका मदान लीड रोल में हैं।
3 of 5
Mard Ko Dard Nahi Hota
- फोटो : social media
राधिका मदान वहीं एक्ट्रेस हैं जो 'पटाखा' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म 21 मार्च को होली पर रिलीज हो रही है। फिलहाल यह देखना होगा कि भाग्यश्री का बेटा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा पाते हैं या फिर नहीं। भाग्यश्री की बात करें तो वह राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood flashback bhagyashree salman khan
- फोटो : file photo
शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया और वो तीनों ही फिल्में भाग्यश्री ने अपने पति के साथ कीं। असल में भाग्यश्री की ये शर्त होती थी कि वो अपने पति के साथ ही काम करेंगी। प्रोड्यूसर्स उनकी इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थे। काम मिलता ना देख भाग्यश्री ने 90 के दशक में फिल्मों को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
5 of 5
bhagyashree
- फोटो : file photo
करीब एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में फिर से किस्मत आजमाने की सोची लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं। उन्होंने तेलुगू और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। भाग्यश्री 2012 में दिए एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि '19 साल की उम्र में ही शादी कर लेने का उन्हें अफसोस है क्योंकि वो वक्त से पहले ही मेच्योर हो गईं, जिम्मेदारियां आ गईं। शादी की वजह कई बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।