सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार की नई योजना का हिस्सा बन सकते हैं शाहरुख-सलमान और कटरीना, वजह बेहद अहम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 17 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
shahrukh salman and katrina kaif will advertisement for urdu language
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख-सलमान खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ उर्दू भाषा के विकास लिए जल्द ही एकजुट होते दिख सकते हैं। माना जा रहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन तीनों स्टार के नाम पर इस काम के लिए विचार किया है। इन तीनों को चुनने की वजह लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता है।

Trending Videos
shahrukh salman and katrina kaif will advertisement for urdu language
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : file

उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जल्द ही ये स्टार एक वीडियो शूट करते नजर आ सकते हैं। दरअसल, सरकार लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता के आधार पर इनसे उर्दू भाषा को विकसित करना चाहती है। गौरतलब है कि बीते 5 वर्षों में उर्दू भाषा के विकास के लिए सरकार ने पैसा भी जुटाया है। सरकार इसमें आने वाले खर्च को दोगुना कर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये आवंटित करती है, लेकिन इस पर कोई काम न होते देख फिल्मी सितारों का सहारा लेने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh salman and katrina kaif will advertisement for urdu language
Salman and Shahrukh - फोटो : file

इधर, सोशल मीडिया पर लोग सरकार के इस कदम पर सवाल उठा रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि इन बॉलीवुड स्टार्स को उर्दू का कितना ज्ञान है? ऐसे कई तरह के सवाल हैं जो सरकार के इस काम पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। वहीं, इन स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करे तो बता दें कि खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली सलमान-शाहरुख को लेकर फिल्म करने जा रहे हैं। 


shahrukh salman and katrina kaif will advertisement for urdu language
Bhansali Shahrukh Salman - फोटो : file photo

यह क्लासिकल फिल्म बैजू बावरा का रीमेक होगी। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब संजय एक साथ दोनों सुपरस्टार को परदे पर उतार सकेंगे। वैसे संजय ने दोनों ही कलाकार के साथ अलग-अलग सुपरहिट फिल्में दी हुई है। सलमान खान के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' और 'खामोशी' तो वहीं शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवदास' इसका सबूत है। 

विज्ञापन
shahrukh salman and katrina kaif will advertisement for urdu language
shahrukh, salman and rani - फोटो : file

बता दें कि बीते वर्ष शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही। वहीं, सलमान खान ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed