फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 30 साल बाद भाग्यश्री ने किया चौंका देने वाला खुलासा, डेढ़ साल तक पति से रही थीं अलग

Thu, 27 Feb 2020 08:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Feb 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
bhagyashree Talks About Separation From Husband Himalaya Dasani
bhagyashree - फोटो : Social Media

सलमान खान के साथ साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही और भाग्यश्री रातों-रातों बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। भाग्यश्री ने साल 1990 में अपने दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। दोनों का रिश्ता आज भी कायम है। इस बीच भाग्यश्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो अपने पति से डेढ़ साल तक अलग रही थीं।

bhagyashree Talks About Separation From Husband Himalaya Dasani
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media

भाग्यश्री के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भाग्यश्री कहती हैं, 'हां, हिमालय जी मेरे पहले प्यार थे। मैंने उनसे शादी की, लेकिन एक ऐसा अरसा था जब बीच में हम जुदा हो गए थे।'

bhagyashree Talks About Separation From Husband Himalaya Dasani
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media

भाग्यश्री ने आगे कहा, 'उस समय मुझे लगा कि क्या होगा अगर लाइफ में वो मुझे न मिलते और मैं किसी और से शादी कर लेती। यह वो समय था जब हम डेढ़ साल के लिए अलग हो गए थे। वो अहसास अभी भी याद आता है तो डर लगता है।' 

View this post on Instagram

#bhagyashree talks about her seperation with her husband Himalaya which was for few years. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bhagyashree Talks About Separation From Husband Himalaya Dasani
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala

भाग्यश्री और हिमालय दासानी की मुलाकात स्कूल में हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे लेकिन भाग्यश्री के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। भाग्यश्री और हिमालय ने शादी का फैसला कर लिया। सलमान खान, सूरज बड़जात्या और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। 

विज्ञापन
bhagyashree Talks About Separation From Husband Himalaya Dasani
bhagyashree - फोटो : social media

शादी के बाद करियर पर पड़ा असर
शादी के बाद भाग्यश्री ने कुछ ही फिल्में कीं वह भी अपने पति के साथ ही। जिसके चलते उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। केवल पति के साथ ही काम करने की शर्त की वजह से निर्माता उन्हें फिल्में ऑफर करने से बचते थे। भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है लेकिन उन्हें वह स्टारडम फिर कभी नहीं मिल पाया जो उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से हासिल किया था। भाग्यश्री आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड अलर्ट' में नजर आई थीं। 

कपिल शर्मा शो में आई 'बचपन में घर से भागी' अभिनेत्री , 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed