फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना तलाक दिए इन पांच सेलेब्स ने की थी दूसरी शादी, दो सितारों को बदलना पड़ा था धर्म

Thu, 27 Feb 2020 07:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Feb 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
famous Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce his first wife
Bollywood - फोटो : Social Media

फिल्मी दुनिया में रिश्तों की अहमियत हमेशा से रही है। सफल और फेमस होने के बावजूद भी स्टार्स को कभी-कभी अपना प्यार पाने के लिए समाज से लड़ना पड़ता है। इस चकाचौंध में कई बार रिश्ते धागे की तरह टूट भी जाते हैं। लेकिन, यहां कुछ ऐसे भी हस्तियां हैं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को ऐसे निभाया कि  मिसाल बन गए। आज बात कुछ ऐसे सितारों की जिन्होंने दो शादियां कि लेकिन अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए। और, आज इन सभी के बीच बहुत गहरा रिश्ता है।

famous Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce his first wife
धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी
सबसे पहले बात बॉलीवुड के हीमैन यानि धर्मेंद्र की। एक सुपर हिट अभिनेता के तौर पर धर्मेंद्र ने बहुत नाम कमाया। इसके साथ ही वो एक बेहतर पति और पिता की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने पहली शादी प्रकाश कौर से जिनसे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता हुए। लेकिन फिल्मों में काम करने के दौरान धर्मेंद्र हेमा मालिनी से प्यार कर बैठे। कुछ वक्त बाद धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तिन कर हेमा मालिनी से शादी कर ली। इनकी दो बेटियां एशा और अहाना हैं।

famous Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce his first wife
राज बब्बर, नादिरा और स्मिता पाटिल - फोटो : Social Media

राज बब्बर, नादिरा और स्मिता पाटिल
नेता और अभिनेता राज बब्बर फिल्मों में अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। खासकर विलेन के किरदारों को उन्होंने बखूबी निभाया। राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा से की। फिल्मों में काम करने के दौरान राज बब्बर खूबसूरत अभिनेत्री स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे। नादिरा और राजबब्बर के दो बच्चे हुए। जबकि स्मिता से उन्हें एक बेटा हुआ। हालांकि प्रतीक को जन्म देने के कुछ वक्त बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
famous Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce his first wife
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान, सलमा और हेलन
संस्कार का दूसरा नाम ही सलीम खान है। स्क्रिप्ट राइटर, लेखक होने के साथ-साथ सलीम खान का व्यक्तिव ही उनकी पहचान है। उन्होंने जिस तरह से अपने परिवार को संभाला वो काबिल-ए-तारीफ है। सलीम खान ने पहली शादी सलमा से की। जिनसे उन्हें चार बच्चे हुए। इसके अलावा उन्होंने एक बेटी अर्पिता को भी गोद लिया। सलीम खान ने मशहूर डांसर हेलन का मुश्किल वक्त में साथ दिया और इस दौरान दोनों को प्यार हो गया। सलीम ने हेलन से शादी कर ली। हालांकि इस वजह से थोड़ा मनमुटाव हुआ लेकिन वक्त के साथ प्यारा ऐसा बढ़ा कि आज हरकोई इस परिवार की मिसाल देता है।

विज्ञापन
famous Bollywood Stars Who Married Again Without Divorce his first wife
संजय खान, जरीन कटक और जीनत अमान - फोटो : Social Media

संजय खान, जरीन कटक और जीनत अमान
हिंदी सिनेमा के मोस्ट हैंडसम अभिनेताओं में से एक संजय खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। संजय ने पहले जरीन कटरक से शादी की लेकिन इसके कुछ साल बाद उनका नाम फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान से जुड़ने लगा। हालांकि संजय ने जीनत ने शादी कि लेकिन ये एक साल में ही टूट गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed