{"_id":"5d1cb5cb8ebc3e3cb777d0a8","slug":"bhagyashree-to-madhuri-dixit-these-bollywood-actress-flop-after-their-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद भाग्यश्री का फिल्मी करियर पड़ गया था ठंडा, ये 4 एक्ट्रेस भी रहीं मैरिज के बाद फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद भाग्यश्री का फिल्मी करियर पड़ गया था ठंडा, ये 4 एक्ट्रेस भी रहीं मैरिज के बाद फ्लॉप
Wed, 03 Jul 2019 10:01 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' की मुख्य अभिनेत्री रहीं भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी मुंबई के एक हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़े होने के चलते की गई। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में भाग्यश्री को उनकी पहली फिल्म से ही पहचान मिल चुकी थी, लेकिन उनके पति ने कुल 3 हिंदी फिल्में की जिस वजह से वह भाग्यश्री जैसा नाम कमाने में असफल रहे। वहीं भाग्यश्री भी हिमालय दासानी के साथ शादी के बाद फिल्मी पर्दे पर दूर हो गईं। वहीं भाग्यश्री के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं जो शादी के बाद फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
Twinkle Khanna
- फोटो : file photo
इस लिस्ट में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का भी नाम आता है। ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। ट्विंकल फिल्म से रातोंरात सुपरहिट एक्ट्रेस की रेस में खड़ी हो गई थीं। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य रोल में थे। शादी से पहले ट्विंकल ने जान (1996), बादशाह (1999) और जोरू का गुलाम (2000) जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। साल 2001 में अभिनेता अक्षय कुमार से शादी करने के बाद ट्विंकल ने सिर्फ दो फिल्मों में ही बतौर अभिनेत्री काम किया जिसमें 'जोड़ी नंबर 1' और 'लव के लिए कुछ भी करेगा' शामिल थी, लेकिन दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं और उन्होंने अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया।
aishwarya rai
- फोटो : file photo
बात करेंगे विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय की। ऐश ने फिल्म 'ताल' (1999) से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) की थी। ऐश की ये दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। इसके बाद ऐश को फिल्म 'जोश', 'हमारा दिल आपके पास है', 'ढाई अक्षर पेम के' में देखा गया। वहीं, साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' में ऐश ने भले ही छोटा सा रोल किया हो लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, साल 2007 में शादी करने के बाद ऐश का फिल्मी करियर धीमा पड़ने लगा था। बता दें कि शादी से पहले वह यश चोपड़ा की 'धूम 2' में भी लीड रोल में दिखीं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। शादी के बाद ऐश ने 'जोहदा अकबर', 'सरकार राज', 'रावन', 'एक्शन रिप्ले', 'रोबोट', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'फन्ने खां' में नजर आईं। बता दें कि 'रोबोट' और 'जोहदा अकबर' को छोड़ दे तो ऐश की ये सभी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol
- फोटो : social media
बात करेंगे 90 के दशक की एक और सुपरहिट अभिनेत्री काजोल की। काजोल उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो शादी के बाद भी कमाल करने में आगे रहीं। बता दें कि काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' (1992) से अपने अभिनय को तराशना शुरू कर दिया था। इसके बाद काजोल ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीगर' (1993) में लीड किरदार निभाया। 'ये दिल्लगी' (1994), 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995), 'इश्क' (1997), 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998), 'प्यार तो होना ही था' ( 1998), 'कुछ-कुछ होता है' (1998) 'हम आपके दिल में रहते हैं' (1999) की। साल 1999 में सुपरस्टार अजय देवगन से शादी करने के बाद 'कभी खुशी कभी गम' (2001), 'फना' (2005), 'माय नेम इज खान' (2010) और 'दिलवाले' (2015) जैसी हिट फिल्में की थीं। शादी के बाद काजोल ही ऐसी अभिनेत्री रहीं है जो ज्यादा हिट फिल्में देने में आगे रहीं। लेकिन अब काजोल के लिए फिल्में हिट करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पिछली बार उन्हें फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में देखा गया था जो फ्लॉप फिल्म रही।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता। एक जमाना था जब हर फिल्म में माधुरी के होने से फिल्में हिट हो जाया करती थीं। बेताब, थानेदार, खलनायक, बेटा, हम आपके हैं कौन, राम लखन और दिल तो पागल है में माधुरी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं। साल 1999 में माधुरी ने राम नेने से शादी कर घर बसा लिया। इसके बाद साल 2000 में माधुरी को हिट फिल्म 'पुकार' में देखा गया था लेकिन इसके बाद उनकी फिल्म 'लज्जा' (2001), 'हम तुम्हारे हैं सनम' (2002) जैसी फिल्में एवरेज ही रहीं। वहीं, फिल्म 'देवदास' में माधुरी के रोल को खूब सराहा गया था। कुलमिलाकर शादी के बाद माधुरी के खाते में कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं आईं। बता दें कि संजय दत्त संग माधुरी का खूब नाम जुड़ा था और दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन संजय के 1993 मुंबई ब्लास्ट में नाम आने के बाद माधुरी ने ये रिश्ता तोड़ दिया। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'टोटल धमाल' में माधुरी दीक्षित पहली बार कॉमेडी करती नजर आएंगी।