साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था, जिसे फैंस के बीच उत्साह का माहौल था। वहीं अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Mr Bachchan: भाग्यश्री बोरसे ने पूरी की 'मिस्टर बच्चन' के लिए डबिंग, रवि तेजा की फिल्म पर दिया दिलचस्प अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे मिस्टर बच्चन की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, इस एक्शन एंटरटेनर के निर्माता ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से प्रचार कर रहे हैं। मास महाराजा रवि तेजा अभिनीत और हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने प्रचार कंटेंट के साथ काफी उत्साह पैदा कर रही है। अब फिल्म की नायिका भाग्यश्री बोरसे ने दिलचस्प अपडेट साझा किया है।
फिल्म की नायिका भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उन्होंने 'मिस्टर बच्चन' में अपनी भूमिका के लिए डबिंग पूरी कर ली है। पोस्ट-प्रोडक्शन के तेजी से आगे बढ़ने के साथ फिल्म जल्द ही सेंसरशिप से गुजरने वाली है।
View this post on Instagram
A post shared by Bhagyashri Borse (@bhagyashriiborse)
यह हिंदी फिल्म रेड की रीमेक है, जिसमें रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है।
फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 14 अगस्त को सभी जगह विशेष प्रीमियर होगा।