फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2022: बॉलीवुड की इन बहनों ने दिखलाया ‘शक्ति’ का असली स्वरूप, दुनिया के लिए बनीं प्रेम की अनोखी मिसाल

Wed, 26 Oct 2022 11:47 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Oct 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Indra Kumar Rohit Shetty Ranveer Singh Arjun Kapoor Tushar Kapoor
Ranveer, Arjun - फोटो : Social Media

भाई दूज का पर्व दीपावली के दो दिन बाद आता है, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। बॉलीवुड में इस परंपरा का काफी महत्व है। बहनें कभी देवी, मां और एक सच्चे दोस्त की तरह अपने भाइयों के सुख दुख में शामिल होकर एक चट्टान की तरह खड़े होकर भाई के दुख को खुद के ऊपर सह लेती हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड की कुछ मशहूर बहनों के बारे में जो अपने भाइयों के लिए देवी, मां और दोस्त से कम नहीं हैं। 

loader
Bhai Dooj 2022 Indra Kumar Rohit Shetty Ranveer Singh Arjun Kapoor Tushar Kapoor
इंद्र कुमार और अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

इंद्र कुमार : मेरी बहन किसी देवी से कम नहीं 
दीवाली के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'थैंक गॉड' के निर्देशक इंद्र कुमार सात भाई बहन हैं। उनकी मां की मृत्यु के बाद अरुणा ईरानी ने ही सभी भाइयों की परवरिश की। इंद्र कुमार कुमार कहते हैं, 'अगर आज मैं इस मुकाम पर हूं तो इसका पूरा श्रेय मेरी बहन अरुणा ईरानी को जाता है। बचपन में मां की मृत्यु के हमारी बहन अरुणा ईरानी ने ही हम सात भाई बहनों को पाला। मेरे लिए वह किसी देवी से कम नहीं है। आज भी जब किसी कामकाजी महिला को देखता हूं तो मेरा सिर श्रद्धा से झुक जाता है।'  

रवीना ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में रखा था कदम, 46 साल की उम्र में ही बन गई थीं नानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Indra Kumar Rohit Shetty Ranveer Singh Arjun Kapoor Tushar Kapoor
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

रोहित शेट्टी : मेरी बहन मेरी आलोचना नहीं सुन सकती 
बॉलीवुड के जाने माने निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी जब वह छह साल के थे तभी उनके पिता की  हो गई।  पिता की मृत्यु के बाद रोहित शेट्टी को मां और बहनों की खातिर पढाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। रोहित शेट्टी  की तीन सगी बहनें चंदा, छाया, महक हैं। रोहित शेट्टी कहते हैं, 'मेरी सभी बहनें मुझे पिता समान मानती है और मुझे लेकर लेकर मेरी सभी बहनें बहुत ही ज्यादा पजेसिव हैं। लेकिन महक मुझे लेकर इतनी पजेसिव है कि मेरी आलोचना किसी से नहीं सुन सकती है। अगर मेरी बात पर यकीन ना हो तो महक के सामने कोई मेरी आलोचना करके बता दें, बिना पिटे वह वापस नहीं जाएगा।'  

फिल्मी परिवार से होने के बाद भी फिल्मों से दूर हैं सुजैन खान, अमेरिका से की है पढ़ाई

Bhai Dooj 2022 Indra Kumar Rohit Shetty Ranveer Singh Arjun Kapoor Tushar Kapoor
रणवीर सिंह और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह : मेरी बहन दूसरी मां की तरह 
रणवीर सिंह की बड़ी बहन ऋतिका भवनानी लाइमलाइट से बहुत दूर रहती है। रणवीर सिंह के जीवन में उनका काफी प्रभाव है। रणवीर सिंह कहते हैं, ‘मेरी बड़ी बहन ऋतिका भवनानी मुझसे दो साल बड़ी है और वह मेरी दूसरी मां की तरह हैं। बचपन से लेकर आज तक उसका साथ रहा है। उसकी एनर्जी हमेशा मेरे आस पास रहती है मां की तरह मेरी बहन ने भी महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है। मेरी बहन मुझे बहुत प्यार करती है बचपन में उसके लाड प्यार ने मुझे बिगाड़ दिया था और, जब भी मुझसे कोई गलती होती थी तो डांटने के बजाय बहुत ही प्यार से समझती थी।'   

पहले दिन फुस्स साबित हुईं राम सेतु और हर हर महादेव, अजय देवगन ने बचाई लाज

विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Indra Kumar Rohit Shetty Ranveer Singh Arjun Kapoor Tushar Kapoor
अर्जुन कपूर और अंशुला - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अर्जुन कपूर : बहन ने  मेरे लिए अपना करियर कुर्बान कर दिया 
अर्जुन कपूर कहते हैं, 'मां के देहांत के बाद मैं पूरी तरह से टूट गया था, तब मेरी बहन अंशुला चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी थी। वह मुझसे छोटी है, लेकिन मुझसे ज्यादा होशियार और परिपक्व है। उसने अमेरिका में अच्छी नौकरी मिल रही थी लेकिन नौकरी छोड़कर वह मेरे पास चली आई। मुझे इस बात की चिंता थी कि मैं उसकी देखभाल कैसे करुंगा, लेकिन उसने खुद मुझे डिप्रेशन से उबारने में मदद की।' अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की संतानें हैं।

डेंगू होने के बाद पहली बार दिखे सलमान खान, आयुष की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स के साथ मचाया धमाल

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed