{"_id":"5bb4749c867a554f207fbc7e","slug":"bhaiaji-superhit-may-postponed-due-to-producers-conflict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भैयाजी' को सुपरहिट होने में लग सकती है देरी, इस बड़ी वजह से लटकी सनी देओल की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भैयाजी' को सुपरहिट होने में लग सकती है देरी, इस बड़ी वजह से लटकी सनी देओल की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
भैयाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' लंबे समय से चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है। बताया जा रहा है कि 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म सनी देओल की उन पुरानी फिल्मों में से एक है जो किसी कारणवश सिनेमाघर पर रिलीज नहीं हो सकी। वहीं अब एक बार फिर से 'भैयाजी सुपरस्टार' की रिलीज को लेकर चिंता के बादल मंडराने लगे हैं।
भैयाजी
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'भैयाजी सुपरहिट' की प्रोड्यूसर फौजिया अर्शी ने फिल्म की टीम को एक लीगल नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि फौजिया अर्शी ने यह नोटिस सहयोगी निर्माताओं के साथ पैसों के लेनदेन के चलते भेजा है। इसके बाद माना जा रहा है कि 'भैयाजी सुपरहिट' की रिलीज डेट एक बार फिर से टाली जा सकी है। हाल ही में फौजिया अर्शी ने खुलासा किया है कि फिल्म की टीम से जुड़े नीरज ने साल 2011 में उन्हें 'भैयाजी सुपरस्टार' के लिए उनसे सपंर्क किया था।
उस समय फौजिया को फिल्म का कुल बजट 24 से 26 करोड़ रुपए बताया गया था लेकिन साल 2012 में फिल्म का एक शेड्यूल खत्म होने के बाद नीरज ने फौजिया को फिल्म का कुल बजट 40 करोड़ रुपए बता दिया। फौजिया ने आगे बता कि फिल्म का बजट बढ़ जाने के बाद नीरज और सनी देओल ने उन्हें निर्माता चिराग धारिवाल के साथ काम करने की सलह दी। फौजिया ने बताया कि चिराग के साथ कुछ समय काम करने के बाद उन्होंने मुझे 4 करोड़ रुपए का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 करोड़ रुपए का चेक बाउंस होने के बाद चिराग ने फौजिया से वादा किया कि वह 'भैयाजी सुपरहिट' रिलीज होने पर उन्हें 1 करोड़ रुपए दे देंगे लेकिन उन्होंने यह रुपए भी अभी तक नहीं दिए हैं। फौजिया के अनुसार ब्याज लगाकर उनके 1 करोड़ रुपए की कीमत 10 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं इस मामले पर चिराग धारिवाल से मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उनके प्रवक्ता ने बताया, ‘यह प्रोजेक्ट चिराग धारिवाल ने ही शुरू किया था। फौजिया इस प्रोजक्ट के साथ बाद में जुड़ी थी और 2.5 करोड़ रुपये का पेमेंट करने के बाद उन्होंने इस फिल्म को टेकओवर कर लिया था।'
विज्ञापन
चिराग धारिवाल के प्रवक्ता ने आगे बताया कि फिल्म शुरू होने के बाद फौजिया बस 5 दिन ही इसके साथ जुड़ी रहीं। इसके बाद 'भैयाजी सुपरहिट' की शूटिंग का पूरा खर्चा चिराग धारिवाल ने उठाया है फौजिया उनके प्रोडक्शन के साथ नहीं जुड़ी थीं।’ खबरों की मानें तो इस विवाद के चलते 'भैयाजी सुपरहिट' की रिलीज डेट को एक बार फिर से डाला जा सकता है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी और अमिषा पटेल के अलावा ब्रिजेन्द्र काला, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, पंकज त्रिपाठी और पकंज झा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।