फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: 'हमारे लोगों का मजाक मत उड़ाइए', यूपी-बिहार की बोली पर चुटकी लेने वालों पर मनोज का तंज

Fri, 10 May 2024 08:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 May 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
Bhaiyya Ji star Manoj Bajpayee said for the biharis dont make fun of us see netizens reaction on this
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भैयाजी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, अभिनेता की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मनोज अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर हैं। फिल्मों में उनकी अदाकारी हमेशा सराही जाती है। अब हाल ही में, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां साझा की। इसके साथ ही उन्होंने यूपी-बिहार के लोगों का मजाक बनाने वालों पर भी कटाक्ष किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Bhaiyya Ji star Manoj Bajpayee said for the biharis dont make fun of us see netizens reaction on this
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

‘भैयाजी’ मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। इस वजह से मनोज बाजपेयी के प्रशंसक इसका इंतजार बहुत ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हाल ही में, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता ने बताया कि उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को लोग भैया कहकर बुलाते हैं और इसी शब्द के लिए यूपी और बिहार के लोगों का मजाक भी बनता है। अभिनेता ने कहा कि हर राज्य अपनी भाषा के लिए मशहूर होता है। इसलिए किसी की बोली का मजाक नहीं बनाना चाहिए।

Bhaiyya Ji star Manoj Bajpayee said for the biharis dont make fun of us see netizens reaction on this
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मनोज से पूछा गया कि फिल्म की टैगलाइन  ‘भैया नहीं, भैया जी कहो’ का कुछ अलग अर्थ निकलता है। फिल्म लोगों को क्या संदेश देना चाहती है। इस पर अभिनेता ने कहा, कुछ ना कुछ विवाद तो होना ही चाहिए, है ना?, जहां तक मुझे पता है बड़े शहरों में बिहार, यूपी या मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़े मजाकिया अंदाज में भैयाजी कहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaiyya Ji star Manoj Bajpayee said for the biharis dont make fun of us see netizens reaction on this
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने आगे कहा कि यह भैयाजी है तो हमें लगा कि यह अच्छी लाइन है। इसका मतलब यह है कि मजाक मत उड़ाओ, इज्जत दो। आदर दो। आप लोगों का आशीर्वाद रहा फिल्म चलेगी तो शायद भैयाजी कहलवाना हर कोई पसंद करेगा।

विज्ञापन
Bhaiyya Ji star Manoj Bajpayee said for the biharis dont make fun of us see netizens reaction on this
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैया' जी का दिलचस्प और एक्शन से भरपूर ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में निर्माताओं द्वारा जारी किया गया। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में देखा जाएगा।

Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद रोमांस करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, जल्द रिलीज होने वाला है दूसरा गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed