फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्ट्रगल के दिनों को याद कर कटरीना बोलीं-बॉलीवुड में मिला ये सब... मुझे उम्मीद नहीं थी

Mon, 13 May 2019 06:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 13 May 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
bharat actress Katrina Kaif shared her emotional journey in bollywood
katrina kaif - फोटो : instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ मिलकर 'भारत' का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में सलमान और कटरीना फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए IPL के फिनाले में पहुंचे। फिनाले में पहुंचकर सलमान और कटरीना ने फैंस के साथ काफी मस्ती की। 
bharat actress Katrina Kaif shared her emotional journey in bollywood
katrina kaif - फोटो : file photo
इन सबके बीच कटरीना कैफ ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। हाल ही में कटरीना ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल को दिनों को याद करते हुए कहा है कि,' बतौर इंसान मैं बदल गई। मैं अपने लिए हमेशा से ईमानदार रही हूं साल 2009 में अजब प्रेम की गजब कहानी और जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011) का समय मेरे लिए बेहद खूबसूरत,शानदार और मजेदार था। 
bharat actress Katrina Kaif shared her emotional journey in bollywood
Katrina Kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ आगे कहती हैं कि 'उस समय मैं ऊर्जा से भरी हुई थी। जिंदगी गुलाब और फूलों की तरह खूबसूरत थी। जिंदगी में सब कुछ बहुत खूबसूरत था और अब भी है, लेकिन मैंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ देखा है। इसके बाद अब मैं अपने काम से काफी प्रेरित और खुश हूं। मैं अपनी जिंदगी के उस पड़ाव पर हूं जहां मैं बहुत सी चीजों को अनलर्निंग, री-लर्निंग और लर्निंग कर रही हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat actress Katrina Kaif shared her emotional journey in bollywood
कटरीना - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कटरीना कैफ कहती हैं कि 'यहां बहुत से मजेदार और किएटिव लोग हैं जिन्होंने मेरा रास्ता पार कराने में मेरा साथ दिया। इन लोगों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया जिसकी मुझे उम्मीद भी नहीं थी। इसके अलावा कटरीना कैफ ने बीते साल आई अपनी फिल्म जीरो को लेकर भी बड़ी बात बोली। 
विज्ञापन
bharat actress Katrina Kaif shared her emotional journey in bollywood
katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना ने कहा है कि 'मैं जीरो करके दुखी नहीं बल्कि खुश हूं'। डायरेक्टर आनंद एल राय के बारे में बोले हुए कटरीना ने कहा कि 'आनंद सर बेहद खास है, वह मुझे हमेशा से इमोशनल सीन करने के लिए गाइड करते थे।' आपको बता दें कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म भारत ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed