फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के अचानक 'भारत' छोड़ने पर प्रोड्यूसर ने निकाली भड़ास, कह दी इतनी बड़ी बात

Sat, 28 Jul 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
bharat producer said priyanka chopra little unprofessional
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अचानक 'भारत' छोड़कर सभी को चौंका दिया। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रियंका अब उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है और वो निक को और ज्यादा वक्त देना चाहती हैं जिस वजह से फिल्म से अलग होने का फैसला किया। भले ही अली अब्बास जफर ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य बनाने की कोशिश की है लेकिन प्रोड्यूसर के बयान से ऐसा लगता नहीं है।

bharat producer said priyanka chopra little unprofessional
प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, सलमान खान की बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री की कंपनी रील लाइफ प्रोडक्शंस फिल्म 'भारत' को प्रोड्यूस कर रही है। कंपनी के सीईओ निखिल नामित ने मिड डे से बात करते हुए कहा कि 'प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अपनी सगाई के चलते 'भारत' छोड़ रही हैं। जबकि उन्होंने दो दिन की शूटिंग भी कर ली थी। किसी भी फिल्म को इस तरह छोड़ देना गैरजिम्मेदाराना रवैया है।' 

bharat producer said priyanka chopra little unprofessional
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद अब सलमान खान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस या कटरीना कैफ को ये रोल मिल सकता है। मिड डे को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका पिछले दो हफ्ते से 'भारत' की टीम से इस बारे में बात कर रही थीं कि उन्हें निजी कारणों से यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ सकता है। प्रियंका के रवैये को देखते हुए दबंग टूर के दौरान सलमान खान ने कटरीना कैफ से फिल्म के रोल के लिए बात भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bharat producer said priyanka chopra little unprofessional
प्रियंका चोपड़ा

इससे पहले पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका दो दिन की शूटिंग के बाद न्यूयॉर्क चली गईं। जिसके बाद उन्हें पता चला कि कुछ और एक्टर्स को फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। जिसमें दिशा पाटनी, तब्बू, और नोरा फतेही का नाम शामिल है। प्रियंका को पता चला कि फिल्म में इन लोगों के रोल बाद में क्रिएट किए गए।

विज्ञापन
bharat producer said priyanka chopra little unprofessional
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी हिंदी फिल्म प्रकाश झा की 'गंगाजल' थी जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म साइन करने के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया था कि 'भारत का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed