सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही 95.50 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की कमाई में शनिवार को और ज्यादा उछाल देखने को मिला। बेशक सलमान खान की फिल्म को क्रिटिक्स पसंद न कर रहे हों लेकिन कमाई के मामले में सलमान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान हैं। अभी कुछ मिनट पहले ही सलमान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जल्द ही कुछ नया आने वाला है।
'भारत' की बंपर कमाई के बाद फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं सलमान खान, ट्विटर पर दिया सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में सलमान कुर्सी पर बैठकर घूमते हुए दिख रहे हैं। पीछे किसी शो का सेट नजर आ रहा है। हालांकि सलमान ने ये खुलासा नहीं किया है कि वह क्या नया करने वाले हैं लेकिन फैंस इस तस्वीर से 'बिग बॉस 13' की शुरुआत का अंदाजा लगा रहे हैं। इस ट्वीट पर सलमान के फैंस उन्हें 'भारत' के 100 करोड़ में शामिल होने पर बधाई भी दे रहे हैं।
Something new is coming up pic.twitter.com/jgmLKl6x4y
सलमान खान अक्सर ईद के मौके पर नयी फिल्म लाते हैं, 2017 में ईद के मौके पर सलमान की 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई थी, जो उम्मीद से काफी कम चली। 2019 में ईद पर सलमान की फिल्म भारत रिलीज हुई है जो 4 दिन में ही रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है। बॉलीवुड में सलमान ही एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी फ्लॉप फिल्म भी 200 करोड़ की कमाई करती है।