फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुनरबाज: भारती सिंह ने नीतू कपूर को गिफ्ट किया प्रेशर कुकर, एक्ट्रेस बोलीं- ये मैं अपनी बहुरानी को दे दूंगी

Sun, 17 Apr 2022 01:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Apr 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bharti Singh gifted Neetu Kapoor a pressure cooker on hunarbaaz desh ki shaan show, the actress said I will give this to my daughter-in-law
शो-हुनरबाज-देश की शान - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह की कॉमेडी से कौन वाकिफ नहीं है। उनके जोक्स पर हर भी खिलखिलाकर हंस पड़ता है। इन दिनों वह हुनरबाज देश की शान शो को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ होस्ट करती नजर आ रही हैं। शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग का हर कोई फैन है। इस बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें कॉमेडियन जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारती नीतू कपूर को आलिया भट्ट के लिए गिफ्ट देती नजर आ रही हैं।

Bharti Singh gifted Neetu Kapoor a pressure cooker on hunarbaaz desh ki shaan show, the actress said I will give this to my daughter-in-law
हुनरबाज-देश की शान - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स टीवी द्वारा शो के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसमें मस्ती का फुल डोज आपको मिलेगा। एक वीडियो में नीतू और करण जौहर ढोलीडा गाने पर डांस करते हुए नजर आए। वीडियो में नीतू को आलिया के स्टेप्स रीक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि करण, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती रियलिटी शो के जज हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Bharti Singh gifted Neetu Kapoor a pressure cooker on hunarbaaz desh ki shaan show, the actress said I will give this to my daughter-in-law
हुनरबाज-देश की शान - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य वीडियो में, शो की होस्ट भारती सिंह ने रणबीर आलिया को बधाई दी और कहा कि वह शादी में शामिल नहीं हो पाईं क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस पर नीतू ने जवाब दिया, 'हमने तुम्हें बहुत याद किया।' भारती बाद में कहती है कि वह उन्हें रणबीर कपूर की शादी के लिए तोहफा देना चाहती थीं। गिफ्ट को खोलने पर हैरान नीतू कहती हैं, 'प्रेशर कुकर? मैं ये अपनी बहुरानी को दे दूंगी। उसे बहुत काम आएगा उसके किचन में।' इस पर भारती कहती हैं कि हमने शादी की तस्वीरें देखीं जिसमें रणबीर वाकई में काफी दुबले-पतले लग रहे हैं। हम चाहते हैं कि आलिया बहू इसमें उनके लिए खाना बनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh gifted Neetu Kapoor a pressure cooker on hunarbaaz desh ki shaan show, the actress said I will give this to my daughter-in-law
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई है। 14 फरवरी को दोनों शादी के बंधन मं बंध गए। शादी समारोह में केवल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। शादी की पहली तस्वीर आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली थी, जिसके बाद उनके फैंस की बधाइयों का तांता लग गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed