फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: 'बेटे को अकेला छोड़कर काम करती हो', ट्रोल्स को भारती का जवाब; कहा- मुझे कोई गिल्ट नहीं...

Mon, 29 Aug 2022 09:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 Aug 2022 09:56 AM IST
सार



 

विज्ञापन
bharti singh says she does not feel guilty about leaving baby at home and working
भारती सिंह - फोटो : social media

कॉमेडियन भारती सिंह अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के जरिए दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं। देश की पॉपुलर कॉमेडियन अपने जोक्स के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री अप्रैल में मां बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने गोला उर्फ लक्ष्य रखा है। डिलीवरी के कुछ दिनों के बाद ही वह काम पर वापस लौट आई थीं। वह आज भी अपने बेटे के बिना ही सेट पर जाती हैं, और उन्हें इस बात का कोई गिल्ट नहीं है। 

bharti singh says she does not feel guilty about leaving baby at home and working
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कभी-कभी ऐसा होता है कि फोन की घंटी बजती है, उसी समय दरवाजे पर भी कोई आता है, उसी दौरान हमलोग ये तय कर रहे होते हैं कि लंच और डिनर में क्या बनेगा और तो और उसी वक्त बच्चे को भी देखना होता है। भारती ने कहा कि अब मुझे समझ में आया कि लोग मां की तुलना भगवान दुर्गा से क्यों करते हैं।

bharti singh says she does not feel guilty about leaving baby at home and working
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : insta

भारती ने आगे बताया कि डिलीवरी से पहले लोगों ने तमाम नसीहतें दीं। मुझे पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा गया, लेकिन मुझे लगता है कि आपका शरीर कितना सझम है आपको खुद इस बात की जानकारी होती है। गोला की डिलीवरी के महज 12 दिनों के बाद ही वह काम पर वापस लौट आई थीं, क्योंकि उन्होंने चैनल को कमिटमेंट किया था। इस बात को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bharti singh says she does not feel guilty about leaving baby at home and working
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : insta

बच्चे को अकेले घर छोड़कर काम पर वापस लौटने में क्या उनको गिल्ट होता है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चा घर पर अकेला नहीं है। उसको देखने के लिए मेरा परिवार, हर्ष का परिवार, दो हेल्पर्स और मेरी भतीजी है। भारती ने आगे कहा कि शो को इन दिनों मैं अकेले ही संभाल रही हूं, ऐसे में बच्चे को घर पर संभालने के लिए हर्ष हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed