फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya Twitter Review: 'मेगा एंटरटेनर फिल्म, इसे मिस करना है बड़ी भूल', 'भेड़िया' ने जीता दर्शकों का दिल

Fri, 25 Nov 2022 01:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Nov 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
bhediya twitter review public calls it masterpiece varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक दीक्षित स्टारर फिल्म भेड़िया आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि लोगों को भेड़िया का ट्रेलर काफी पसंद आया था। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन की केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि फैंस की तरफ से इस फिल्म को मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। कोई भेड़िया को काफी अच्छा बता रहा है तो किसी को फिल्म पसंद नहीं आई है।

bhediya twitter review public calls it masterpiece varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और कृति सेनन काफी दिनों से अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे थे। कभी स्कूल में तो कभी कहीं और जा-जाकर दोनों इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में जब फिल्म को लेकर फैंस की जो प्रतिक्रिया आ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि सितारों को फिल्म के प्रमोशन का फायदा मिल रहा है। यूजर्स को ये काफी मनोरंजक फिल्म लगी है, वह भेड़िया की पूरी टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Yashoda: कानूनी पचड़े में फंसी सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’, मानहानि के आरोप के चलते ओटीटी रिलीज पर लगी रोक

bhediya twitter review public calls it masterpiece varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भेड़िया के वीएफएक्स और कॉन्सेप्ट ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- भेड़िया काफी अच्छी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का वीएफएक्स और थ्रीडी विजुल्स काफी शानदार हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- भेड़िया एक मेगा एंटरटेनर है। इसे मिस करना बहुत बड़ी भूल होगी। वीएफएक्स टीम की तारीफ करनी पड़ेगी। वरुण धवन ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है, लेकिन अभिषेक बनर्जी ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhediya twitter review public calls it masterpiece varun dhawan kriti sanon starrer film
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म देखने के बाद बहुत से यूजर्स ने वरुण की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया है। लोगों का कहना है कि ये फिल्म फुल पैसा वसूल है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, बदलापुर के बाद वरुण धवन ने भेड़िया में सबसे बेहतरीन काम किया है। आशा करता हूं कि उनके ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो। वहीं दूसरे ने लिखा, वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया पैसा वसूल फिल्म हैं क्योंकि इसकी कहानी जंगल बुक से मिलती है। फिल्म के डायलॉग काफी अच्छे हैं। फिल्म आपको कुर्सी से बांधे रखती है। 




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed