दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी सिनेमा को दिनेश लाल यादव ने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि दिनेश लाल यादव अपनी ज्यादातर फिल्मों के आगे हिंदुस्तानी लगाते हैं। यहां तक कि इसी वजह से उनको निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम से ही जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि निरहुआ की 15 फिल्में अब तक ऐसी रिलीज हो चुकी हैं, जो उन्हीं के नाम से हैं। इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपने नाम के साथ हिंदुस्तानी लगाया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि निरहुआ अपने नाम के पीछे हिंदुस्तानी क्यों लगाते हैं। हिंदुस्तानी शब्द उनका असली नाम नहीं है बल्कि इसके पीछे एक मजेदार कहानी है। ये मजेदार कहानी करिश्मा कपूर से जुड़ी है।
फिल्मी किस्सा: 'निरहुआ' अपनी फिल्मों के आगे क्यों लगाते हैं 'हिंदुस्तानी', बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से जुड़ा है ये मजेदार किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश लाल यादव बचपन से ही करिश्मा कपूर के फैन रहे हैं। कई बार इंटरव्यू में भी निरहुआ बचपन में फिल्में देखने को लेकर अपनी दीवानगी के बारे में बता चुके हैं। निरहुआ करिश्मा के इतने जबरदस्त फैन थे कि वे उनकी हर एक फिल्म देखा करते थे। करिश्मा की फिल्म रिलीज होते ही वे उसे देखने पहुंच जाते थे। करिश्मा की एक भी फिल्म ऐसी नहीं होती थी जिसे दिनेश लाल यादव कभी भी मिस करते हों। इसलिए उनकी फिल्मों में हिंदुस्तानी लगाने के पीछे भी की कहानी भी करिश्मा से ही जुड़ी हुई है।
जब दिनेश लाल यादव पढ़ाई करते थे, तो उस दौरान वे एनसीसी कैंप के कैडर थे। एक बार एनसीसी कैंप के दौरान उन्हें पता चला कि सिनेमाघर में करिश्मा कपूर की फिल्म लगी है। बस फिर क्या था निरहुआ ने ठान ली कि वे रिलीज के पहले दिन ही करिश्मा की फिल्म देखकर आएंगे, क्योंकि वे हर बार रिलीज के पहले दिन करिश्मा की फिल्म देखने का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एनसीसी कैंप में मौजूद हवलदार से झूठ बोला कि उन्हें जरूरी सामान लेने के लिए बाहर जाना है। इसलिए हवलदार ने उन्हें एक घंटे के लिए छुट्टी दे दी थी, लेकिन निरहुआ को तो असल में फिल्म देखनी थी। इसलिए वे सीधे सिनेमाघर पहुंचे और पूरी फिल्म देखने के बाद वापस आए।
अपनी नाम के आगे हिंदुस्तानी लगाने के पीछे के दिलचस्प किस्से का जिक्र करते हुए निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ने बताया कि दरअसल वे झूठ बोलकर करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी देखने गए थे। जब वे पूरी फिल्म देखने के बाद वापस आए तो उन्हें देर से आने की वजह से सजा मिली, लेकिन इस फिल्म से प्रभावित होकर ही दिनेश लाल ने अपने नाम के आगे हिंदुस्तानी जोड़ लिया और आज वे इसी नाम से मशहूर भी हैं।