फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने किया खुलासा, बताई इंडस्ट्री से छह साल तक दूरी बनाने की असली वजह

Fri, 07 Jan 2022 04:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 07 Jan 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan on her renewed interest in acting: She said now I can balance as a actor and as a mother
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय से तरीबन छह साल तक दूर रहने के बाद अब अभिनेत्री सोहा अली खान वेब सीरीज ‘कौन बनेगा शिखरवती’ से दर्शकों के बीच आ रही हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री कहती हैं कि अब मैं अभिनय की दुनिया में वापसी करना चाहती हूं। मुझे यह महसूस हुआ कि इस वक्त मैं एक मां और एक अभिनेता्, दोनों की भूमिका बखूबी निभा सकती हैं।

Soha Ali Khan on her renewed interest in acting: She said now I can balance as a actor and as a mother
सोहा अली खान और कुणाल - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन लगने पर इस वजह से हुई थी खुशी
अभिनेत्री आगे कहती हैं, "अक्सर लोग मुझे पूछा करते हैं कि मैं बाहर क्यों नहीं जाती हूं? काम क्यों नहीं करती हूं। दूसरी किताब क्यों नहीं लिखती हूं?  लेकिन जब लॉकडाउन लगा, तब मैं बहुत खुश हुई। क्योंकि मुझे इन सब लोगों को जवाब नहीं देता पड़ रहा था। हालांकि कुछ समय बाद धीरे-धीरे चीजें फिर से खुलने लगी। लेकिन तब मुझे यह शो (कौन बनेगा शिखरवती) का ऑफर आया। वो भी तब जब कोरोना पीक पर था। लेकिन हम राजस्थान में एक बायो बबल बनाने और वहां शूटिंग करने में कामयाब रहे।"

Soha Ali Khan on her renewed interest in acting: She said now I can balance as a actor and as a mother
सोहा अली खान और कुणाल - फोटो : सोशल मीडिया

अब मैं तैयार हूं - सोहा
सोहा कहती हैं कि मैं अच्छी तरह जानती हूं कि एक्टिंग एक "समय लेने वाला प्रोफेशन" है। इसके लिए व्यक्ति को 12-14 घंटों तक घर से दूर रहना पड़ता, लेकिन अब मैं यह समय दे सकती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Ali Khan on her renewed interest in acting: She said now I can balance as a actor and as a mother
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों लिया था ब्रेक?
कुणाल चौबीसों घंटे शूटिंग कर रहा है। ऐसे में बच्चे के साथ माता-पिता में से किसी एक का साथ रहना जरूरी था। इसलिए मैंने कई ऑफर को ठुकरा दिया। क्योंकि उस वक्त मेरी बेटी को मेरी जरूरत थी। लेकिन अब वह इंडिपेंडेंट बन रही है। इसलिए मुझे लग कि मैं इस वक्त अपने करियर पर ध्यान दे सकती हूं।

विज्ञापन
Soha Ali Khan on her renewed interest in acting: She said now I can balance as a actor and as a mother
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोहा अली खान के बारे में
दिग्गज अभिनेता शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी, सोहा ने "रंग दे बसंती", "अहिस्ता अहिस्ता", "मुंबई मेरी जान" और "साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स" जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। हालांकि बेटी इनाया के जन्म के बाद, उन्होंने 2018 में आई फिल्म "साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3" के बाद ब्रेक ले लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed