फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koena Mitra: कोयना मित्रा का खुलासा, 'मुझे प्रताड़ित किया गया, किसी ने मेरे लिए नहीं लिया स्टैंड'

Fri, 07 Jan 2022 03:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 07 Jan 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Koena Mitra Birthday Special: Actress says she was 'tortured' for three years over her plastic surgery
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे फिल्म इंडस्ट्री में ‘भाई-भतीजावाद और गुटबाजी’ का सामना करना पड़ा। इस बात का खुलासा “ओ साकी-साकी”, “दिल में बजी गिटार” जैसे सुपरहिट गानों में थिरकने वाली डांसर कोयना मित्रा ने एक साक्षात्कार के दौरान किया।

Koena Mitra Birthday Special: Actress says she was 'tortured' for three years over her plastic surgery
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

किसी ने मेरे लिए स्टैंड नहीं लिया - कोयना
उन्होंने कहा कि मैं मानती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और गुटबाजी मौजूद है। मेरे साथ दोनों तरह के बर्ताव हुए हैं। एक समय था जब आउटसाइडर होने के बावजूद मुझे फिल्मों में ब्रेक मिला। फिर एक समय ऐसा भी आया जब मुझे इंडस्ट्री के लाेगों की सबसे ज्यादा जरूरत थी, लेकिन उनमें से कोई भी मेरे साथ खड़ा नहीं रहा। इंडस्ट्री के खिलाफ मुझे हमेशा यह शिकायत रहेगी कि उन्होंने मेरे लिए खुलकर स्टैंड नहीं लिया।

Koena Mitra Birthday Special: Actress says she was 'tortured' for three years over her plastic surgery
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

प्लास्टिक सर्जरी पर कही ये बात
अभिनेत्री आगे कहती हैं कि मुझे अपनी प्लास्टिक सर्जरी का कोई अफसोस नहीं है। मेरा चेहरा, मेरा जीवन। मुझे नहीं लगता इससे लोगों को कोई समस्या होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koena Mitra Birthday Special: Actress says she was 'tortured' for three years over her plastic surgery
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे प्रताड़ित किया गया - कोयना
उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब मैं काफी नादान थी। मुझे नहीं पता था कि आपको यहां कौन-सी बात बतानी चाहिए और कौन-सी बात पर मौन धारण कर लेना चाहिए। बतों-ही-बातों में किसी ने मुझसे मेरी सर्जरी के बारे में पूछा और मैंने उन्हें खुलकर इसके बारे में बता दिया। लेकिन इस खुलासे के बाद ऐसा लग रहा था मानो पूरी दुनिया मेरे पीछे पड़ गई हो। मुझे प्रताड़ित कर रही हो।

विज्ञापन
Koena Mitra Birthday Special: Actress says she was 'tortured' for three years over her plastic surgery
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया ने चलाईं नकारात्मक खबरें
कोयना कहती हैं कि मीडिया ने भी मुझे नहीं बक्शा। उन्होंने लगातारमेरे बारे में नकारात्मक खबरें चलाईं। इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसकी वजह से मेरा काम काफी प्रभावित हुआ। मुझे हंसी आती थी जब लोग मुझे मजबूत रहने की सलाह देते थे और मीडिया के सामने चुप्पी धारण कर लेते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed