फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa on Amazon Prime: अमेजन प्राइम पर इतने बजे से देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा, हिंदी के दर्शकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार

Fri, 07 Jan 2022 03:22 PM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल तिवारी Updated Fri, 07 Jan 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Pushpa on Amazon Prime: Allu Arjun movie Pushpa Date, time, where to watch and other details
पुष्पा होगी अमेजन प्राइम पर रीलीज। - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब अल्लू अर्जुन की तेलुगु एक्शन-ड्रामा पुष्पा: द राइज पार्ट 1 सात जनवरी यानी आज डिजिटल प्लेटर्फाम अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़' भाषाओं में रिलीज होगी। 

Pushpa on Amazon Prime: Allu Arjun movie Pushpa Date, time, where to watch and other details
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

रात 8 बजे रिलीज होगी फिल्म
हालांकि हिंदी के दर्शकों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर भी आई है। अमेजन प्राइम ने अपने ट्वीट में इस फिल्म के हिंदी में रिलीज होने की जानकारी नहीं दी है। हालांकि अन्य भाषाओं में आप इस फिल्म को रात 8 बजे के बाद स्ट्रीम कर सकते हैं।


Pushpa Release on OTT: अल्लू अर्जुन की पुष्पा इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

Pushpa on Amazon Prime: Allu Arjun movie Pushpa Date, time, where to watch and other details
पुष्पा द राइज में हैं रश्मिका और अल्लू अर्जुन। - फोटो : सोशल मीडिया

ये है कहानी 
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज की भूमिका निभाते देखा जाता है जबकि रश्मिका एक्शन थ्रिलर में श्रीवल्ली के रूप में दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र के शेष चलम पहाड़ियों में लाल चंदन के तस्करों पर आधारित है।

ये है स्टार कास्ट
फिल्म में टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं मुख्य भूमिका में हैं और जगपति बाबू, प्रकाश राज, धनंजय, अनसूया भारद्वाज, हरीश उथमन और वेनेला किशोर फिल्म में सहायक भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa on Amazon Prime: Allu Arjun movie Pushpa Date, time, where to watch and other details
अल्लु अर्जुन । - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

ये फिल्म अब भी हिंदी भाषी राज्यों में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को दिल्ली में थोड़ा सा नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि यहां की सरकार ने सिनेमाघरों को पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।इस फिल्म ने अकेले हिंदी बेल्ट से 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। 17 दिसंबर से सिनेमाघरों में झंडे गाड़ने वाली फिल्म पुष्पा को हर जगह से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed