{"_id":"61d8050e1df4e65b7f5f4c9c","slug":"alia-bhatt-shares-a-beautiful-pic-of-with-smiling-face-clicked-by-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia-Ranbir: आलिया के फोटोग्राफर बने रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने साझा कीं अफ्रीका वैकेशन की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia-Ranbir: आलिया के फोटोग्राफर बने रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने साझा कीं अफ्रीका वैकेशन की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 07 Jan 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना नया साल मनाने अफ्रीका में एडवेंचर ट्रिप पर गए हैं। नए साल के मौके पर ये रणबीर और आलिया दोनों ने यहां वाइल्डलाइफ सफारी का लुफ्त उठाने गए थे। इसके साथ ही दोनों ने यहां पर क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया। आलिया ने अपनी इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह का नाम न लेते हुए ही उनके लिए कैप्शन भी लिखा है। इन तस्वीरों में आलिया मुस्कुराती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें उनका बिना मेकअप वाला क्यूट लुक देखने को मिला है। इसी के साथ आलिया ने रणबीर सिंह की का नाम न लेते हुए कैप्शन में लिखा, "अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स को आजमाते हुए"। आलिया और रणबीर दोनों एक साथ ट्रिप पर गए हैं। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना बेहद आसान है कि उनकी ये तस्वीरें रणबीर कपूर ने ही क्लिक की हैं।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में आलिया मुस्कुराती हुई बेहद क्यूट लग रही हैं। इसमें उनका एक चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है। प्रशंसक भी उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्रेमी के पास प्रेमिका के लिए स्पेशल फोटोग्राफी कौशल रहता है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने भी लिखा, "कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है"! इसी तरह से फैंस दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया ने कुछ दिन पहले ही पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वे नए साल पर रणबीर के साथ अफ्रिका में छुट्टियां मना रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी ट्रीप की तस्वीरें भी शेयर की थीं और अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया था। रणबीर और आलिया क्यूट कपल गोल्स देते हैं, । इन दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय आलिया अपनी आगामी फिल्म RRR को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।