फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Then And Now: रीना रॉय को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर, इनकी खूबसूरती के ही हुआ करते थे चर्चे, अब दिखती हैं ऐसी

Fri, 07 Jan 2022 02:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 07 Jan 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Where Is Reena Roy Now? Then And Now picture of naagin actress
reena roy - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री रहीं रीना रॉय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 7 जनवरी 1957 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1972 से 1985 तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से राज किया। रीना अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1972 में बीआर इशारा की फिल्म ‘जरूरत’ से की थी। 65 साल की रीना राय आखिरी बार फिल्म रिफ्यूजी फिल्म में नजर आई थीं। फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर है... तो चलिए उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनका बदला हुआ लुक...

Where Is Reena Roy Now? Then And Now picture of naagin actress
रीना रॉय - फोटो : Twitter

रीना रॉय 80 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने 'नागिन', 'कालीचरण', 'आशा', 'पापी', 'जमानत' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 1976 तक आते-आते रीना रॉय उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों में शुमार हो गईं। आलम ये था कि उनके फैंस उन्हें खून से लेटर लिखकर भेजते थे।

Where Is Reena Roy Now? Then And Now picture of naagin actress
रीना रॉय - फोटो : Twitter

नागिन फिल्म की रिलीज के बाद तो रीना के सितारे चमक गए। इस फिल्म से रीना रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लोग उन्हें खून से चिट्ठियां लिखकर शादी के लिए प्रपोज करते थे। लेकिन रीना ने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Where Is Reena Roy Now? Then And Now picture of naagin actress
रीना रॉय और मजहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मोहसिन खान से शादी करने से पहले रीना का अफेयर शत्रुघ्न सिन्हा से था। शत्रुघ्न सिन्हा शादीशुदा होने के बाद भी रीना से मिलते रहे। लेकिन जब रीना को लगा कि वे पूनम को नहीं छोड़ने वाले तो उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से अपनी राहें अलग कर ली। रीना, शत्रुघ्न सिन्हा के धोखे से टूट गई थीं। मोहसिन खान से शादी के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। हालांकि मोहसिन संग भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला।

विज्ञापन
Where Is Reena Roy Now? Then And Now picture of naagin actress
reena roy - फोटो : सोशल मीडिया

रीना को मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में भी देखा गया था। वे शो में बतौर गेस्ट जज आई थीं। मोहसिन खान से अलग होने के बाद रीना रॉय ने फिर कभी शादी नहीं की। वह आजतक सिंगल मदर हैं। रीना राय ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed