{"_id":"63068360e4b6c3464f68b864","slug":"bhojpuri-actor-net-worth-who-is-the-biggest-rich-dinesh-lal-yada-pawan-singh-khesari-lal-yadav-know-all-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी अभिनेता, निरहुआ-खेसारी और पवन सिंह में कौन हैं ज्यादा अमीर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी अभिनेता, निरहुआ-खेसारी और पवन सिंह में कौन हैं ज्यादा अमीर?
दर्शकों के बीच बॉलीबुड कलाकारों की चर्चा हमेशा रहती है। जहां फैंस अभिनेत्रियों की खूबसूरती पर मरते हैं तो वहीं अभिनेता का कूल और धांसू अंदाज उन्हें दीवाना बना देता है। लेकिन अब पॉपुलैरिटी के मामले में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता भी किसी से कम नहीं है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक इनकी फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। लेकिन इन फिल्मों के लिए यह अभिनेता मोटी रकम चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में है। आज हम भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन अभिनेताओं की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भी पता चलेगा कि इनमें कौन सा अभिनेता सबसे ज्यादा अमीर है।
2 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं, जिन्हें इस इंडस्ट्री का सलमान खान माना जाता है। अभिनेता की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है और इन फिल्मों के लिए वह मोटी रकम चार्ज करते हैं। पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40-45 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं और वह 30-37 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
3 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं और उन्हें इस इंडस्ट्री का शत्रुघ्न सिन्हा कहा जाता है। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी और आज के समय में वह इस इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल हैं। वह एक फिल्म के करीब 40 लाख रुपये फीस लेते हैं। दावा किया जाता है कि वह 2 से 3 मिलियन डॉलर यानी 12 से 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिनेश लाल यादव निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ सीट से जीत हासिल की। इस बात में कोई शक नहीं है कि निरहुआ की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है लेकिन उनकी म्यूजिक वीडियोज भी इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं। निरहुआ एक फिल्म के लिए करीब 35 लाख तक फीस लेते हैं। निरहुआ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो करीबन 6 से 10 करोड़ के बीच है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।