फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal: पवन सिंह के फैन ने खेसारी लाल की बेटी-पत्नी को दी रेप की धमकी, अभिनेता ने सीएम नीतीश कुमार से लगाई गुहार

Mon, 02 May 2022 05:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 02 May 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor Pawan kumar fan threatened to khesari lal his wife and daughter actor ask helped to cm nitish kumar
खेसारी लाल, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। दोनों अभिनेता के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है और ये तनाव विवाद का रूप भी कई बार ले चुका है। लेकिन अब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में दोनों के फैंस भी कूद गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को पवन सिंह का फैन बता रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का फैन खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी को भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।   

Bhojpuri actor Pawan kumar fan threatened to khesari lal his wife and daughter actor ask helped to cm nitish kumar
पवन सिंह का फैन - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाले शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो 2 मिनट का है। इस वीडियो में वह खेसारी लाल को गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आया। इतना ही नहीं, इस शख्स ने ये भी कहा कि वह खेसारी लाल को फिर से लिट्टी चोखा सड़कों पर बेचने के लिए मजबूर कर देगा। इस शख्स ने हद को तब पार कर दी, जब वह इस विवाद में खेसारी लाल यादव की पत्नी और बेटी को भी बीच में खींच ले आया। इस शख्स ने अभिनेता ने पत्नी और बेटी को भी खूब गालियां दीं। 

Bhojpuri actor Pawan kumar fan threatened to khesari lal his wife and daughter actor ask helped to cm nitish kumar
खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद खेसारी लाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है, तो जिम्मेदार आपकी होगी बिहार पुलिसवालों। ये निर्लज वीडियो बनाकर धमकी दिए जा रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गई है क्या मुख्यमंत्री जी?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actor Pawan kumar fan threatened to khesari lal his wife and daughter actor ask helped to cm nitish kumar
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले खेसारी लाल ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने इस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की बात की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी नीतीश कुमार जी और बिहार पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें। गाली ही नहीं बल्कि मेरी पत्नी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपका खेसारी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed