सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: अभिनेता से नेता बने भोजपुरी के ये टॉप स्टार्स, जानिए कौन किस पार्टी में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 15 Oct 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Actor-turned-politician, these top stars of Bhojpuri, know who is involved in which party
अभिनेता से नेता बने भोजपुरी एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेता आज पूरे देश में मशहूर हैं। रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल, पवन सिंह, दिनेश लाला यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों के नाम घर-घर में जाने जाते हैं। इसकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। बॉलीवुड कलाकारों जैसे भोजपुरी अभिनेता भी राजनीति की चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी नहीं बना सके हैं। ऐसे कई भोजपुरी स्टार्स हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम कमाने के बाद राजनीति में कूद पड़े। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार है जो अब सिनेमा के साथ साथ राजनीति में भी अपना किस्मत चमका रहे है। ये एक्टर्स सिर्फ एक्टिंग ही नहीx कर रहे बल्कि राजनीति भी बखूबी करना जानते हैं। जानिए वो कौन कौन से बड़े अभिनेता हैं, जिन्हें बाद में नेताओं की कुर्सी भा गई?

Trending Videos
Bhojpuri: Actor-turned-politician, these top stars of Bhojpuri, know who is involved in which party
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
भोजपुरी सितारों में सबसे बड़ा नाम रवि किशन का है। उनका पूरा नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है। रवि किशन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं लेकिन आज वो भाजपा के नेता भी हैं। रविकिशन भाजपा के सांसद हैं, वो चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। यूपी की राजनीति में रविकिशन काफी सक्रिय भूमिका अदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Actor-turned-politician, these top stars of Bhojpuri, know who is involved in which party
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
गायक, अभिनेता और गीतकार मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वो भाजपा की टिकट पर लोकसभा में चुनकर पहुंचे हैं। वो भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष पद को भी संभाल चुके हैं।
 
Bhojpuri: Actor-turned-politician, these top stars of Bhojpuri, know who is involved in which party
कुणाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल सिंह
कुणाल सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। वो दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। कुणाल सिंह भी राजनीति में अपना हाथ आजमा चुके हैं। वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। वो दोबारा लोकसभा चुनाव में अपना हाथ आजमा सकते हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Actor-turned-politician, these top stars of Bhojpuri, know who is involved in which party
संजय यादव - फोटो : सोशल मीडिया

संजय यादव
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक और अभिनेता हैं जिनका नाम संजय यादव है। संजय कई फिल्मों में अदाकारी कर चुके हैं। साल 2015 में संजय सिंह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed