फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा के पर्दे से राजनीति के आसमान तक अपनी चमक बिखेर रहे ये भोजपुरी सितारे

Mon, 15 Mar 2021 05:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 15 Mar 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actors ravi kishan to manoj tiwari and moralisa who got success in bollywood and politics
भोजपुरी सितारे - फोटो : Social media

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब पहले के मुताबिक काफी तेजी से खुद को इंप्रूव कर रही है। फिल्मों में क्वालिटी कंटेंट के अलावा अन्य सभी पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है। निर्माता-निर्देशकों ने भी पर्दे पर अब कुछ अलग हटकर पेश करने की कोशिशें की हैं। इन सबके बीच भोजपुरी सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे अभिनेता-अभिनेत्री आए, जिन्होंने इसे नई दिशा दी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय की झलक दिखाई।

bhojpuri actors ravi kishan to manoj tiwari and moralisa who got success in bollywood and politics
Ravi Kishan - फोटो : instagram/Ravi Kishan

इन सितारों में कई नाम शामिल हैं। सबसे पहले जिक्र करेंगे रवि किशन का। रवि ने अपने करियर की शुरुआत काफी विषम परिस्थितियों में की थी, लेकिन में वे भोजपुरी सिनेमा को नए आयाम पर ले आए। रवि किशन आज भले ही गोरखपुर से सांसद बनकर एक राजनीतिक शख्सियत बन गए हों, लेकिन उन्होंने ढेरों भोजपुरी फिल्में कर रखी हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल भी किए हैं। रवि किशन ने बॉलीवुड में भी अभिनय किया। सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म 'तेरे नाम' में उन्हें नोटिस किया गया। इसके अलावा सैफ अली खान की 'बुलेट राजा', संजय दत्त की 'लक' के अलावा अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की 'फिर हेरा फेरी' में अहम किरदार निभाया था।

bhojpuri actors ravi kishan to manoj tiwari and moralisa who got success in bollywood and politics
Manoj Tiwari

राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी मनोज तिवारी भी कभी भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने कई गाने भी गाए हैं। इसके अलावा वे हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। शहीद भगत सिंह पर बनी फिल्म ’23 मार्च 1931: शहीद’ में उन्होंने काम किया था। उन्हें वीरभद्र की भूमिका में देखा गया था। हालांकि अब मनोज तिवारी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष रह चुके मनोज ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दिल्ली से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actors ravi kishan to manoj tiwari and moralisa who got success in bollywood and politics
rashmi desai - फोटो : instagram

‘उतरन’ फेम अभिनेत्री रश्मि देसाई को भला कौन नहीं जानता है। रश्मि ने अपने करियर में टीवी सीरियल से पहले कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी अभिनेत्री के तौर पर उन्हें इतनी सफलता हासिल हुई कि हिंदी टीवी सीरियल्स से भी ऑफर आने लगे। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी झलक दिखाई। सलमान खान की दबंग में उन्होंने काम किया था। इसके अलावा रश्मि बंगाली, असमिया और मणिपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आज रश्मि देसाई एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actors ravi kishan to manoj tiwari and moralisa who got success in bollywood and politics
monalisa - फोटो : instagram

जब भी भोजपुरी से आगे निकलकर अपनी पहचान बनाने वाले सितारों की बात आती है तो मोनालिसा का नाम जरूर लिया जाता है। वैसे तो उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, लेकिन फिल्मी दुनिया ने उन्हें मोनालिस के तौर पर सफलता दिलाई। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। इसके बाद टीवी सीरियल्स, रियलिटी शो और बी-टाउन में जाने का रास्ता खुला। अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में मोनालिसा को नोटिस किया गया। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा की' पैसा है तो हनी है' में भी काम किया। उन्होंने बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed