फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: विजय देवरकोंडा के साथ थिरकती दिखीं अक्षरा सिंह, 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर डांस कर जीता फैंस का दिल

Thu, 25 Aug 2022 04:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 25 Aug 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh Dances with Liger fame actor vijay devrakonda on song aafat getting viral
विजय देवरकोंडा, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। उनकी दीवानगी इतनी है कि अभिनेत्री की हर पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर उनपर जमकर करते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी उनके साथ ठुमके लगाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। आज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने  एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह विजय के साथ उनकी फिल्म के गाने पर मटकती नजर आ रही हैं।

Bhojpuri actress Akshara Singh Dances with Liger fame actor vijay devrakonda on song aafat getting viral
विजय देवरकोंडा, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विजय के साथ अक्षरा का डांस
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बीते दिनों विजय देवरकोंडा से हुई मुलाकात का एक नया वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है। यह वीडियो उस समय का है, जिस दिन विजय और अनन्या अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन करने पटना पहुंचे थे। वीडियो में अक्षरा और विजय बहुत मजेदार अंदाज में 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। जहां फिल्म में इस गाने में दर्शकों को विजय और अनन्या के मूव्स पसंद आ रहे हैं, वहीं इस वायरल होती वीडियो में अक्षरा और विजय की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है।

Bhojpuri actress Akshara Singh Dances with Liger fame actor vijay devrakonda on song aafat getting viral
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

कमाल एक्सप्रेसन के साथ किया धमाकेदार डांस
अक्षरा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आआफाआआआआतत्तत्ततत्तत्त.....विजय आप बहुत ही अद्भुत इंसान हैं। आप   हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है।' दोनों वीडियो में एक साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। विजय और अक्षरा 'आफत' के हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। वीडियो में उन दोनों एक्स्प्रेशन्स भी कमाल लग रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो, जिसने भी देखा वह इन दोनों की तारीफ ही कर रहा है। फैंस काफी खुश होकर कमेंट कर दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh Dances with Liger fame actor vijay devrakonda on song aafat getting viral
अक्षरा सिंह, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को भाई दोनों की जोड़ी
अक्षरा सिंह और विजय का ये जबरदस्त डांस वीडियो देखने के बाद प्रशंसक अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप दोनों का कोई जवाब नहीं आप लाजवाब हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हॉट।' कुछ इसी तरह से बाकी यूजर्स भी अक्षरा और विजय की तारीफ करते दिखे। इसके साथ ही बहुत से फैंस फायर और दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए भी दोनों के डांस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed