{"_id":"63075b629c6af47a3f78b6d9","slug":"liger-ott-release-vijay-deverakona-ananya-pandey-film-to-stream-on-disney-plus-hotstar-around-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger OTT Release: ओटीटी पर इस दिन आएगी लाइगर, जानिए किस प्लेटफॉर्म से तय हुई डील?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger OTT Release: ओटीटी पर इस दिन आएगी लाइगर, जानिए किस प्लेटफॉर्म से तय हुई डील?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को तो बेहतर रेस्पांस मिला था, लेकिन लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। ऐसे में पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स ने इसके लिए ओटीटी से डील कर ली है। दर्शक जिस तरीके से बड़ी संख्या में विजय और अनन्या को प्रमोशन के दौरान देखने के लिए पहुंचते थे, उस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहे हैं।
2 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइगर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने की डील तय हो गई है, लेकिन इसके लिए अभी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म को ओटीटी पर लाने के लिए मेकर्स ने मोटी रकम वसूली है। हालांकि मेकर्स ने इसके लिए कितने पैसे लिए हैं, अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है।
3 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिनेमाघरों में जिस तरीके से फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, उस हिसाब से तो अब मेकर्स के पास सिर्फ ओटीटी का ही रास्ता बचा है। लेकिन नए नियम के हिसाब से किसी भी फिल्म के रिलीज होने के बाद उसे ओटीटी पर 8 हफ्ते यानि करीब 2 महीने बाद ही रिलीज किया जा सकेगा, ऐसे में घर बैठे इस फिल्म को देखने की चाह रखने वालों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाइगर के 8 हफ्ते अक्टूबर में पूरे हो रहे हैं, ऐसे में मेकर्स इस फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज कर सकते हैं। लाइगर की कहानी एक स्ट्रीट फाइटर की है, जिसे फ्री स्टाइल रेसलिंग में नाम कमाना है। लाइगर के इस काम में उसकी मां हमेशा मदद करती है। इसी बीच लाइगर को एक लड़की से प्यार हो जाता है और यहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।