फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: मदद के लिए आगे आईं भोजपुरी की ये अभिनेत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दान

Sun, 29 Mar 2020 03:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Mar 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh donate one lakh due to coronavirus
akshara singh - फोटो : social media

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे आगे आए और बड़ी राशि दान की। अब इस कड़ी में भोजपुरी की एक अभिनेत्री का नाम भी जुड़ गया है।

bhojpuri actress akshara singh donate one lakh due to coronavirus
akshara singh - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक लाख का चेक बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम किया। अक्षरा ने एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वो चेक दिखाती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा ये आज का पोस्ट भोजपुरी के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों के चरणों में समर्पित। मैं ये फोटो खुद से शेयर नहीं करना चाहती थी, पर कुछ तथाकथित भोजपुरी इंडस्ट्री के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों की वजह से ये जरूरी हो गया कि शेयर किया जाए।'

bhojpuri actress akshara singh donate one lakh due to coronavirus
akshara singh - फोटो : file photo

अक्षरा आगे लिखती हैं कि 'ये उन्ही लोगों का ही दिया पैसा है और ये उन्हीं लोगों के बुरे वक्त में तनिक भी मेरे माध्यम से काम आ जाए तो मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानूंगी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मुझे और इतना सक्षम बनाए कि मैं लोगों के और काम आ सकूं।' अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मेरा ये आज का पोस्ट भोजपुरी के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों के चरणों में समर्पित🙏 मैं ये photo खुद से share नहीं करना चाहती थी,पर कुछ तथाकथित Bhojpuri industry के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों की वजह से ये ज़रुरी हो गया की शेयर किया जाये...... ये उन्ही लोगों का ही दिया पैसा है,और ये उन्ही लोगो के बुरे वक़्त में तनिक भी मेरे माध्यम से काम आ जाए, तो मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानूँगी.... मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ की मुझे और इतना सक्षम बनायें की मैं लोगों के और काम आ सकूँ..... जय माता दी 🙏ऐसे समय में सबको धैर्य,साहस,और कुशलता प्रदान करें🙏 #staysafe #stayathome #covid_19 #godblessyouall

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh donate one lakh due to coronavirus
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये जमा कराए हैं। रवि किशन ने एक महीने का वेतन भी देने का एलान किया है।  

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh donate one lakh due to coronavirus
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड की बात करें तो अक्षय कुमार, वरुण धवन ने भी दान किया है। वहीं म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने भी राहत का हाथ बढ़ाया है। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि पीएम केयर्स फंड में 11 करोड़ और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ दिए।

बिग बी के फैंस के लिए बुरी खबर, इस साल नहीं आएगी उनकी कोई भी फिल्म, ये है कारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed