सब्सक्राइब करें

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा ने पवन सिंह पर जड़े कैसे आरोप? कैसे हुआ प्यार, ब्रेकअप और FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Aug 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh revealed her relationship in beginning with actor Pawan Singh
Pawan Singh, Akshara Singh - फोटो : social media
एक समय ऐसा था जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी कभी सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त हिट होती थी। रील के साथ पवन और अक्षरा का रियल लाइफ रोमांस भी चला। जब पवन सिंह की शादी हुई तो दोनों का रिश्ता टूट गया। अब अक्षरा सिंह ने गायक-अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। 
Trending Videos
Bhojpuri actress Akshara Singh revealed her relationship in beginning with actor Pawan Singh
akshara singh - फोटो : social media
अक्षरा ने आरोप लगाया है कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। जानते हैं पवन सिंह और अक्षरा की पूरी कहानी। हाल ही में अक्षरा सिंह ने पहली बार पवन को लेकर कई गहरे राज खोले। उन्होंने बताया कि किस तरह पवन की आंखों में वो खटकने लगी थीं। पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh revealed her relationship in beginning with actor Pawan Singh
akshara singh - फोटो : social media
अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। 'उस वक्त मैंने पवन का साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो।
Bhojpuri actress Akshara Singh revealed her relationship in beginning with actor Pawan Singh
akshara singh - फोटो : file photo
अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि,'मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है। कई लड़कियों ने तो इनकी वजह से जानलेवा कदम भी उठाए। मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां टिकी। इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था। 'मेरे पैरेंट्स ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। मैंने हमेशा इंसानियत को तवज्जो दी है। 
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh revealed her relationship in beginning with actor Pawan Singh
akshara singh - फोटो : social media
अक्षरा सिंह आगे बताती हैं कि, 'आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी। जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फ़ोन करवाए।' 'मुझे जान से मारने की धमकी दी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed