{"_id":"5d46e56c8ebc3e6cf805f8ee","slug":"parineeti-chopra-angry-on-dowry-system-said-it-s-shameful-to-put-a-price-on-a-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दहेज को तोहफा बताने वालों पर गुस्साईं परिणीति, बोलीं- 'एक लड़की की कीमत लगाना शर्मनाक'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दहेज को तोहफा बताने वालों पर गुस्साईं परिणीति, बोलीं- 'एक लड़की की कीमत लगाना शर्मनाक'
Sun, 04 Aug 2019 07:49 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ जल्द सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये दोनों इन दिनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ पकड़वा शादी पर आधारित है जिसमें दहेज जैसे विषय को भी दिखाया गया है।
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने दहेज को लेकर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि वह हैरान हो जाती हैं जब भारतीय परिवार दहेज को तोहफा बताते हैं। उन्होंने कहा- 'सभी हो पता है कि दहेज लेना गैरकानूनी है, लेकिन ये अब भी चलन में है। ऐसे में मुझे गुस्सा तो तब आता है जब लोग इसे अच्छा बनाने के लिए 'तोहफा' बताने लगते हैं। दहेज का मतलब किसी लड़की की खरीदने और बेचने की कीमत लगाना है।'
parineeti chopra
- फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा-'हम खुद को आधुनिक कहते हैं, लेकिन फिर हम क्या कर रहे हैं? श्रेष्ठ दिखने के लिए हम लड़की के परिवार वालों से रुपए और मंहगी चीजों की मांग करते हैं। हमारे देश का यह नजारा दुभार्ग्यपूर्ण है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने दहेज को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आपको बता दें कि 12 जुलाई 2019 की रिलीज डेट का एलान करने के बाद फिल्म 'जबरिया जोड़ी' ने अपनी रिलीज बदली और इसे 2 अगस्त की तारीख पर रख दिया। कुछ ही दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के ट्रेलर लॉन्च के बाद एक बार फिर 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट बदल दी गई।
विज्ञापन
Jabariya Jodi
- फोटो : file photo
यानी पकड़वा विवाह पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को और एक हफ्ता इंतजार करना पड़ेगा। बालाजी टेलीफिल्म्स निर्माणित इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। फिल्म के सोलो रिलीज की आकाक्षाएं लगाते हुए 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज की तारीख 2 अगस्त रखी गई थी। पर सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह स्टारर फिल्म 'खानदानी शफाखाना' की रिलीज डेट भी 2 अगस्त रखी गई। वहीं 'फास्ट एंड फ्यूरियस : हॉब्स एंड शॉ' हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म की रिलीज डेट भी 2 अगस्त ही निकली। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी है। अब ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी।