{"_id":"63231d43fb8d8630e666bec5","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-so-called-bold-video-leaked-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshara Singh: अक्षरा सिंह का एमएमएस हुआ लीक? वायरल वीडियो से सुर्खियों में आई भोजपुरी एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshara Singh: अक्षरा सिंह का एमएमएस हुआ लीक? वायरल वीडियो से सुर्खियों में आई भोजपुरी एक्ट्रेस
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके गाने यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नाम इन दिनों चर्चा के केंद्र में आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कथित रूप से अक्षरा सिंह का बताकर शेयर किया जा रहा है।
2 of 4
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। यूट्यूब पर कई ऐसे लोग हैं जो इस कथित वीडियो को अक्षरा के होने का दावा कर रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन नहीं आया है। यह वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस और ट्रोल्स आपस में भिड़ गए हैं। जहां एक ओर ट्रोल्स अक्षरा को भला बुरा कह रहे हैं। वहीं, फैंस इन वीडियो को फेक बता रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस से यह भी गुहार लगा रहे हैं कि वह सामने आकर इस अपनी सफाई दें।
3 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले भी कई भोजपुरी सेलेब्स के कथित वीडियो लीक होने के दावे किए जा चुके हैं। हाल ही में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एक कथित एमएमएस लीक होने का दावा किया गया था। हालांकि इस पर शिल्पी की सफाई आ गई थी और उन्होंने इसे फेक बताया था। इसी तरह एक्ट्रेस काजल राघवानी के नाम पर भी इस तरह के दावे किए गए लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि वीडियो में दिख रही लड़की काजल नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब तक कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्मों के अलावा वह लोकप्रिय शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले आमिर खान के साथ उनका एक डांसिंग वीडियो काफी वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।