भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी खुशियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने छोटे भाई केशव सिंह के जन्मदिन पर बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक केशरी भी जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ अभिनेत्री ने अपने छोटे भाई के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है।
शेयर किया मजेदार वीडियो
शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह अपने भाई केशव से कहती हैं, "देखना एक दिन मैं सुपरस्टार बनूंगी, तो उनके भाई केशव कहते हैं, 'अरे बेवकूफ इतने फॉलोअर्स कहां से आएंगे। तभी अचानक बीच में सिर पर तौलिया ओढ़कर विवेक आ जाते हैं और कहते हैं, "जमीन की छाती फाड़कर आएंगे, आसमान का सीना चीरकर आएंगे"। ये वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
लिखा दिल छू लेने वाला नोट
अक्षरा सिंह ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको अब तक का पहला कदम देखते हुए, आपके विशेष दिन पर आपको शांति और आनंद के कभी न खत्म होने वाले पैटर्न की शुभकामनाएं देती हूं। इस जन्मदिन पर आप मुझसे लंबे हैं, लेकिन आप अभी भी मेरे टेडी बियर रहेंगे।" अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी से जन्मदिन सेलिब्रेशन की वीडियो भी शेयर की है।
फैंस और सेलेब्स ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
फैंस के साथ सेलेब्स भी अक्षरा सिंह के भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, गॉड ब्लेस यू बेटा, हमेशा खुश रहो। अभिनेत्री दलजीत कौर ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मेरी तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामानाएं। इसी तरह से अन्य लोग भी कमेंट के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।