सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: विक्रम वेधा के नए लुक में नजर आए ऋतिक रोशन, लोग बोले-जरूर देखने जाएंगे फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Apr 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Vikram Vedha new look revealed people said they will definitely go to see the film
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट विक्रमवेधा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर की। इस तस्वीर में ऋतिक बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी है। साथ ही सफेद शर्ट और चश्मे में काफी कूल दिख रहे हैं। अपनी तस्वीर साझा करते हुए, ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अशांति पर शांति...वेधा बनने की कोशिश जारी।'

Trending Videos
Hrithik Roshan Vikram Vedha new look revealed people said they will definitely go to see the film
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : insta

इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान भी हैं। यह फिल्म इसी नाम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने अहम रोल निभाया था। ऋतिक का नया लुक सामने आने के बाद फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'इस आदमी को उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता।' जबकि एक ने लिखा, '70% लोग केवल और केवल आपके लिए फिल्म देखने जाएंगे।' वहीं एक अन्य यूजर ने ऋतिक की तुलना ग्रीक गॉड से कर डाली। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Vikram Vedha new look revealed people said they will definitely go to see the film
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : insta

बता दें कि विक्रम वेधा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो एक गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए एक पुलिस अधिकारी के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में जबरदस्त मोड़ आते हैं। फिल्म में ऋतिक वेधा की भूमिका निभाएंगे, जबकि सैफ अली खान पुलिस अधिकारी विक्रम के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Hrithik Roshan Vikram Vedha new look revealed people said they will definitely go to see the film
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : insta

फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री कर रहे हैं। ओरिजनल फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया था। उन्होंने एक बयान में कहा था, 'हम ऋतिक और सैफ के साथ काम करके खुश हैं, दोनों महान अभिनेता हैं। हमारे चारों ओर एक शानदार टीम के साथ, हम एक ऐसी फिल्म देने की उम्मीद करते हैं जो गहन और रोमांचक होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed