फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने साड़ी पहन बादशाह के गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो वायरल

Mon, 13 Dec 2021 09:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Dec 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Dance on Badshah famous song jugnu video goes viral on social media
आम्रपाली दुबे - फोटो : Social Media

आम्रपाली दुबे ने बहुत ही कम समय में भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग और बड़ी पहचान बनाई है। यूपी और बिहार में आम्रपाली दुबे की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग उनके डांस के भी दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली काफी सक्रिय हैं और अपने चाहने वालों के लिए अक्सर वो डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। हाल ही में भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



बादशाह के गाने पर किया जमकर डांस

आम्रपाली दुबे वायरल हो रहे इस वीडियो में बादशाह के लोकप्रिय गाने जुगुनू पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इस गाने पर सितारों और आम लोगों ने अब तक लाखों रील्स बनाई है, लेकिन भोजपुरी अदाकारा ने हमेशा की तरह अपने इस गाने में कुछ अलग किया है। आम्रपाली दुबे इस गाने में अपने एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो किसी गांव में हैं, लेकिन उनका स्वैग देखते ही बन रहा है।

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Dance on Badshah famous song jugnu video goes viral on social media
आम्रपाली दुबे - फोटो : Social Media

साड़ी में दिखाया अपना स्वैग

आम्रपाली दुबे ने इस गाने पर साड़ी पहनकर डांस किया। उन्होंने पीच रंग की साड़ी और कानों में झुमके पहने हैं और वो पूरी एनर्जी के साथ इस गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आम्रपाली ने लिखा, ‘अगर बादशाह भोजपुरी में गाना गाए तो। भोजपुरी भी बादशाह के भोजपुरी गाने पर धमाल मचा सकते हैं। क्या बोलते हो’।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Dance on Badshah famous song jugnu video goes viral on social media
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

पानी- पानी गाने पर भी करेंगी डांस

इस वीडियो के साथ ही आम्रपाली दुबे ने अपनी आगामी डांस वीडियो के बारे में अपने प्रशंसकों को हिंट दे दी। अपने कैप्शन में इस गाने के बारे में लिखने के बाद आम्रपाली दुबे ने अंत में लिखा, ‘पानी-पानी जल्द आ रहा है’। आम्रपाली दुबे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चार घंटे पहले डाले गए इस वीडियो को अब तक 31 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Dance on Badshah famous song jugnu video goes viral on social media
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

फैंस को पसंद आ रहा है अंदाज

आम्रपाली दुबे का ये अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘बहुत-बहुत ही शानदार’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने बहुत ही अच्छा डांस किया दी’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारी वाली भौजी ऐसा भी डांस कर लेती हैं, इसके साथ ही यूजर ने फायर का इमोजी भी लगाया’। फैंस उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Dance on Badshah famous song jugnu video goes viral on social media
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं आम्रपाली

आम्रपाली ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ नजर आए थे। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों ने साथ में लगभग 30 फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed