फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम्रपाली दुबे को इस हीरोइन ने पछाड़ा, वायरल डांस वीडियो को मिले 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Mon, 20 Aug 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress dimple singh dancing video goes viral in this song

पिछले कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भोजपुरी फिल्मों के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस डिम्पल सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो पुराना है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चित हो गया है। अब तक इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

bhojpuri actress dimple singh dancing video goes viral in this song

इस वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस डिम्पल सिंह, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' के गाने 'मरद अभी बचा बा' पे कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने पर खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दे रही है। ये वीडियो खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर अपलोड किया गया था। देखें वीडियो-

bhojpuri actress dimple singh dancing video goes viral in this song

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। दर्शक उनके शानदार अभिनय के साथ साथ उनकी गायकी को भी काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल ने अपने फैंस के लिए अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष का एक और गाना 'धोवल बारू दूध से' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress dimple singh dancing video goes viral in this song

दरअसल खेसारी लाल और प्रियंका सिंह की आवाज में फिल्म 'संघर्ष' का यह नया गाना 'धोवल बारू दूध से' यूट्यूब पर 13 अगस्त 2018 को रिलीज किया गया था। रिलीज होन के बाद से अब तक इस गाने को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस जबर्दस्त गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। इस साल रक्षाबंधन के मौके पर यह फिल्म रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed