फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झकझोर देगा सुजाता कुमार का ये आखिरी VIDEO, 12 साल तक कैंसर से लड़ीं और आखिरकार हार गईं

Mon, 20 Aug 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Sujata Kumar last speech tedx talk show share her traumatic life experiences
सुजाता कुमार

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाने वाली सुजाता कुमार का बीती रात निधन हो गया । वो कैंसर से जूझ रही थीं जो चौथी स्टेज पर पहुंच गया था । कैंसर की वजह से सुजाता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । इसकी जानकारी सुजाता की बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया के जरिए दी । 

Sujata Kumar last speech tedx talk show share her traumatic life experiences
सुजाता कुमार

जब सुजाता ICU में थीं, उस वक्त भी सुचित्रा उनकी सेहत के बारे में ट्वीट कर जानकारी देती रहती थीं । साथ ही वो लोगों से कहती थीं कि उनके लिए दुआ करें । सुजाता डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ भी थीं । सुजाता ने अपनी जिंदगी में प्यार से ज्यादा आंसू देखें ।

Sujata Kumar last speech tedx talk show share her traumatic life experiences
सुजाता कुमार

सुजाता कैंसर से अपनी आखिरी सांस तक लड़ीं और 53 की उम्र में उनका निधन हो गया । तीन महीने पहले सुजाता TEDx टॉक शो में गई थीं । यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अनुभवों को शेयर किया । यहां उन्होंने बचपन से लेकर कैंसर होने तक की कहानी बयां की। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sujata Kumar last speech tedx talk show share her traumatic life experiences
सुजाता कुमार

सुजाता ने बताया कि कैसे अपने परिवार, सेक्सुअल हैरासमेंट, कैंसर और असफल शादी के बुरे अनुभवों को झेलते हुए वो यहां तक पहुंची हैं। सुजाता की ये बातें झकझोर देने वाली हैं । बचपन में उन्हें अपने पैरेंट्स का प्यार नहीं मिला। वो सेक्सुअल हैरासमेंट की शिकार हुईं ।




 
विज्ञापन
Sujata Kumar last speech tedx talk show share her traumatic life experiences
सुजाता कुमार
शादी के बाद उन्होंने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया । 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें कैंसर हो गया । एक तरफ सुजाता कैंसर की जंग लड़ रही थीं दूसरी ओर उनका डिवॉर्स का केस चल रहा था । सुजाता ने हर मुश्किल दौर को बड़ी ही जिंदादिली के साथ पार किया ।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed