फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल पहले इस एक्टर ने की थी करियर की शुरुआत, अब बोले - 'कई दिग्गजों के ऑफर को ठुकरा चुका हूं'

Mon, 20 Aug 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Stree actor Rajkumar Rao says speaks about his film career
Rajkumar Rao
राजुकमार राव की श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री' फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। फिल्म प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव ने अपने फिल्मी सफर पर बात की। 'स्त्री' राजकुमार राव की इस साल रिलीज हो रही है तीसरी फिल्म है। राजकुमार राव की साल 2018 की शुरुआत में 'ओमार्टा' और हाल ही में 'फन्ने खां' फिल्म रिलीज हुई है।

 
Stree actor Rajkumar Rao says speaks about his film career
राजुकमार राव - फोटो : SELF
राजकुमार राव ने फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा - 'जब मैं यह सोचता हूं इस साल मैं सिर्फ 2 फिल्में करूंगा तभी मुझे अच्छी कहानी ऑफर होती है। जैसा कि स्त्री के साथ हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में आपकी जगह हर दिन कोई ले सकता है। ऐसो कोई भी स्टार नहीं है जिसकी जगह कोई और नहीं ले सकता।'
 
Stree actor Rajkumar Rao says speaks about his film career
stree
राजकुमार राव ने कहा - 'मैं हर तरह के किरदार करने के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि अच्छी कहानियां मेरे पास आएं भले ही मुझे आराम करने का बहुत कम ही समय क्यों न मिले। मैंने कई बार कई दिग्गज लोगों को फिल्म करने से मना भी किया है। वह लोग बहुत अच्छे है और इस बात को समझते हैं कि मैं कहां से आया हूं। अगर मैं खुद को कहानी में ढूंढ नहीं पाता तो अच्छा है कि आप सामने से उसे मना कर दें।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stree actor Rajkumar Rao says speaks about his film career
राजकुमार राव
आपको बता दें, राजकुमार राव ने साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस' में नकारात्मक भूमिका में नजर आए। इसके बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2', 'चिट्टागोंग' और 'काय पो चे' जैसी फिल्में की। इन सभी फिल्मो में राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आज उनका नाम बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में शुमार हैं।
विज्ञापन
Stree actor Rajkumar Rao says speaks about his film career
stree
राजकुमार राव की 'स्त्री' फिल्म 31 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 'स्त्री' फिल्म की कहानी कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed