{"_id":"5b7a596342c79246664218a4","slug":"nick-jonas-departed-to-america-after-his-engagement-with-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई करने के बाद परिजनों के साथ अमेरिका रवाना हुए निक, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई करने के बाद परिजनों के साथ अमेरिका रवाना हुए निक, वीडियो वायरल
Mon, 20 Aug 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई और रोका सेरमनी करने को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने शनिवार को मुंबई स्थित अपने घर पर परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निक के साथ रोका कर लिया है। इस दौरान निक सहित उनका पूरा परिवार भारतीय रंग में रंगा नजर आया। वहीं शनिवार शाम को ही निक और प्रियंका ने अपने करीबियों के लिए सगाई पार्टी भी रखी। जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आए। इस बीच अब निक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
2 of 5
दरअसल निक सहित उनके माता-पिता रोके के लिए कुछ दिनों से भारत में ही थे। शनिवार को रोका और सगाई पार्टी करने के बाद अब वह माता-पिता के साथ अमेरिका के लिए वापसी कर चुके हैं। रविवार रात निक माता-पिता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने भारतीय मीडिया के सामने परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाईं।
3 of 5
आपको बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। पार्टी में आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अंबानी परिवार, मुश्ताक शेख, अनुषा डांडेकर मौजूद थीं। इस पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका और निक सभी मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलचस्प बात यह थी कि रोका सेरमनी और सगाई पार्टी में निक के माता-पिता भी भारतीय लिबास में नजर आए। रोका सेरेमनी में निक की मां ने सलवार कमीज पहना हुआ था तो वहीं उनके पिता कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। वहीं शाम की पार्टी में प्रियंका की सास साड़ी में तो वहीं ससुर कोट पैंट में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि शनिवार को सगाई पार्टी करने के बाद रविवार निक और प्रियंका चोपड़ा मुंबई के अंधेरी में स्थित एक अनाथालय गया। इस अनाथालय का नाम सेंट केथेरियन ओर्फनेज होम है। इस अनाथालय में प्रियंका और निक अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ पहुंचे। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका किसी अनाथालय में देखी गई हों इससे पहले भी वह कई बार भी इस तरह से अनाथालय जा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।