फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों के सामने आएगी सनी लियोनी के पोर्नस्टार बनने की इनसाइड स्टोरी, टि्वटर पर खुद किया खुलासा

Mon, 20 Aug 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:07 PM IST
Sunny Leone will come soon with Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2
पॉर्नस्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी की बहुचर्चित बायोपिक 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई। वेब सीरीज में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिला है। इस बीच बायोपिक को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
Sunny Leone will come soon with Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2
दरअसल सनी लियोनी ने 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दूसरे सीजन को लाने का फैसला किया है। जी हां जल्द ही 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीजन 2 भी रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की है। यह बात जानने के बाद 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दर्शकों बीच सीजन 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 
Sunny Leone will come soon with Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2
पता हो कि 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के पहले सीजन में सनी लियोनी के बचपन से लेकर एडल्ट स्टार बनने तक, जिंदगी के सभी उतार-चढ़ाव को वेब सीरीज में दिखाया गया है। सीरीज में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया है। बताया जा रहा है कि 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दूसरे सीजन में अगले की कहनी को दिखाया जाएगा। 

 

GUILTY!! Of doing it my way! You all got to know us and now live the journey through our eyes! #karenjitkaur season 2 coming soon! @zee5 @freshlimefilms @namahpictures @aditya_datt @karandontsharma @bijayanand @grushakapoor24 @karamvirlamba @marcbuckner

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on


 
विज्ञापन
Sunny Leone will come soon with Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरी। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था। 

 
Sunny Leone will come soon with Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी कीं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। आपको बता दें कि सनी लियोनी 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दूसरे सीजन की शूटिंग के अलावा वह जल्द ही साउथ की फिल्म ‘वीरमादेवी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह योद्धा की भूमिका में नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed