पिछले काफी समय से बॉलीवुड में स्टार किड की एंट्री हो रही है । हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई । कुछ समय बाद सैफ की बेटी सारा अली खान की 2 बड़े बजट की फिल्में रिलीज होंगी । शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं ।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या की ऐसी अदाएं देख सुहाना-जाह्नवी को भूल जाएंगे, VIDEO मचा रहा तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में नव्या नवेली नंदा का फोटोशूट करवाते एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन के साथ शूट करवाती दिख रही हैं । नव्या के लटके-झटके देख आप सुहाना और जाह्नवी को भी भूल जाएंगे । 21 साल की नव्या ने MXS नाम के क्लोदिंग ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाया है।
नव्या ने इस शूट के लिए अलग-अलग तरह के कपड़े पहने और वो अपनी मां से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं । नव्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । श्वेता बच्चन ने इस फोटोशूट का बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया है ।
A post shared by MXS (@mxsworld) on
वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी पोज दे रही है । श्वेता और नव्या कैमरे के आगे काफी कॉन्फिडेंट हैं । नव्या की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में होती है । नव्या की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं ।
A post shared by MXS (@mxsworld) on
इस फोटोशूट में मॉडलिंग करने के लिए नव्या को फीस भी मिली है। जी हां, श्वेता बच्चन ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि घर की मॉडल नव्या को इस फोटोशूट के लिए ढेर सारे चिप्स के पैकेट दिए गए। बता दें कि नव्या का एक भाई अगस्त्या नंदा भी है ।
A post shared by MXS (@mxsworld) on