फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की रील लाइफ बहन सुजाता कुमार का निधन, कैंसर की वजह से कई अंग नहीं कर रहे थे काम

Mon, 20 Aug 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
sridevi costar sujata kumar passed away due to metastatic cancer
सुजाता कुमार

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुजाता कुमार का रविवार देर रात को निधन हो गया । सुजाता मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही थीं । सुजाता डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं । सुचित्रा ने अपनी बहन के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी ।

sridevi costar sujata kumar passed away due to metastatic cancer
सुजाता कुमार

सुचित्रा ने लिखा, 'सुजाता कुमार अब नहीं रही। सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 मिनट पर अंतिम सास ली। आज (20 अगस्त) दोपहर 11 बजे सुजाता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। लाइफ अब कभी पहली की तरह नहीं रहेगी।' 



sridevi costar sujata kumar passed away due to metastatic cancer
सुजाता कुमार

सुजाता ने फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाया था । सुजाता का कैंसर चौथी स्टेज पर था । उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' की रिलीज से पहले सितंबर 2012 में सुजाता ने बताया था कि उनका कैंसर अब पूरी तरह से ठीक हो गया है ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi costar sujata kumar passed away due to metastatic cancer
सुजाता कुमार

कुछ समय बाद वो फिर से कैंसर की चपेट में आ गईं । सुजाता ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी काम किया है । सुजाता ने स्टार वन के शो होटल किंगस्टन, जी कैफे के सीरियल बॉम्बे टॉकिंग और अनिल कपूर के शो '24' में भी काम किया है।

विज्ञापन
sridevi costar sujata kumar passed away due to metastatic cancer
सुजाता कुमार

सुजाता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'इंग्लिश-विंग्लिश' से पहले उनके पास कोई अच्छे रोल नहीं थे । इससे पहले उन्होंने जिन फिल्मों में काम किया था वो बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं । 'इंग्लिश विंग्लिश' के अलावा सुजाता आनंद एल राय की 'रांझना' और करण जौहर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' भी काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed