{"_id":"5b7a578742c7924655335d5c","slug":"video-priyanka-chopra-dances-on-tune-maari-entry-song-in-front-on-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सगाई के बाद बेखौफ हो गईं प्रियंका चोपड़ा, खुलेआम निक से कह दी दिल की बात, देखती रह गईं मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: सगाई के बाद बेखौफ हो गईं प्रियंका चोपड़ा, खुलेआम निक से कह दी दिल की बात, देखती रह गईं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक से सगाई करने के बाद प्रियंका चोपड़ा सास-ससुर और मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के अनाथालय में गईं। इस अनाथालय में प्रियंका ने सभी बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से मुलाकात करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर आप उनके दिल का हाल अच्छी तरह से समझ जाएंगे। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
Priyanka Chopra
सगाई पार्टी में निक और प्रियंका के डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहन परिणीति के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आईं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास-ससुर और होने वाले पति निक जोनस के साथ मुंबई में स्थित अनाथालय पहुंचीं। इस अनाथालय में प्रियंका ने ऐसा जोरदार परफॉर्मेंस दिया जिसे देखकर निक बेहाल हो गए।
Priyanka Chopra
प्रियंका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अनाथालय की एक बच्ची के साथ फिल्म 'गुंडे' के मशहूर गाने 'तू ने मारी एंट्री' पर जमकर नाचते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के ऊपर कैप्शन दिया गया है। 'सेंट केथेरियल आर्फनेज गईं, मेरा दिल भर गया'। इस कैप्शन के आगे दिल वाला इमोजी भी बना हुआ है।
A post shared by NICKYANKA’S LOVE (@nickyankaslove) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की चाइल्ड राइट्स गुडविल एंबेसडर भी हैं जिसके तहत वह कई सारे कैंपेन से जुड़ी हैं। हाल ही में प्रियंका रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप भी गई थीं जहां पर उन्होंने लोगों की मदद करते हुए देखा गया था। इस अनाथालय में प्रियंका के साथ उनके परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी साथ गए थे। वीडियो में आप देखेंगे कि सभी बच्चे एक हॉल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिनके सामने प्रियंका डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
priyanka and nicka
प्रियंका और निक की परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सगाई और रोका सेरेमनी हुई। इस खास मौके पर प्रियंका और निक पारंपरिक भारतीय लिबास में नजर आए थे। वहीं शाम की पार्टी में दोनों ने पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। पार्टी में आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अंबानी परिवार, मुश्ताक शेख, अनुषा डांडेकर मौजूद थीं।