फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर ने छोड़ा अपना ट्विटर अकाउंट, अब खुद बताई इसकी असली वजह

Mon, 20 Aug 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
swara bhasker revealed the truth behind deactivating her twitter account

अपने विवादास्पद बयानों के चलते लोगों के निशाने पर बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों के लिए अपना ट्विटर हैडंल डिएक्टिवेट कर दिया है। इस बात को लेकर उनके फैंस के जहन में लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है? अब स्वरा ने इस सवाल का जवाब दिया है और बताया है कि इस दौरान वह 'डिजिटल डिटॉक्स' (इंटरनेट की लत से मुक्ति) पर काम कर रही हैं।

swara bhasker revealed the truth behind deactivating her twitter account

आपको बता दें कि फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की हीरोइन स्वरा भास्कर का जब ट्विटर हैंडल सर्च किया जा रहा है तो उनके वैरिफाइड अकाउंट का रिजल्ट शो ही नहीं हो रहा है। उनसे पूछे जाने पर उन्होंने पीटीआई को बताया कि वह यूरोप में छुट्टियां मनाने जा रही हैं और जब वह घर वापस आएंगी तभी वह ट्विटर पर वापसी भी करेंगी। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा, 'मैंने इसे डिएक्टिवेट कर दिया है। अगले हफ्ते जब भारत आऊंगी तो इस पर वापसी करूंगी।'

swara bhasker revealed the truth behind deactivating her twitter account

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी छुट्टियां इन्जॉय नहीं कर पा रही थी और पूरे वक्त यही देखती रहती थी कि भारत में क्या हो रहा है। मुझे ऐसा लगा कि मैं ट्विटर की एडिक्ट हो रही हूं।' ऐसा करने से स्वरा भास्कर के बारे में माना जा रहा था कि वह लगातार ट्रोल किए जाने के डर से ट्विटर से दूर भाग रही हैं। हालांकि स्वरा ने इस बारे में कहा कि उनके दिए गए जवाब के अलावा कही जा रही सारी बातें महज कयास और अफवाह भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhasker revealed the truth behind deactivating her twitter account

स्वरा ने इससे पहले एक नहीं बल्कि एक बार में आठ ट्वीट किए थे। अपने इस ट्वीट से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया था। इन गंभीर मुद्दों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने #ButLiberalsAreFanatics और #SadhguruSays हैशटेग का सहारा लिया। स्वरा के इन ट्वीट में मेजर लीतुल गोगोई की भी जिक्र था। मेजर लीतुल गोगोई को इस तरह से नाम लेना यूजर्स को पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed