फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मोनालिसा ने शेयर कीं अपनी नो मेकअप वाली तस्वीरें, एक्ट्रेस की सादगी देख दिल हार बैठे फैंस

Sat, 06 Aug 2022 02:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 06 Aug 2022 02:33 PM IST
सार

देशभर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इसके कलाकारोंं भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों और फिल्मों के साथ ही अब फैंस इनके कलाकारों को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Monalisa latest no makeup photos went viral on internet
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इसके कलाकारोंं भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों और फिल्मों के साथ ही अब फैंस इनके कलाकारों को भी काफी पसंद कर रहे हैं। इंडस्ट्री की इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक मोनालिसा आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह फैंस के साथ लगातार कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। 

Bhojpuri actress Monalisa latest no makeup photos went viral on internet
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ देर पहले ही शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपना नो मेकअप लुक शेयर किया है। अभिनेत्री का यह अवतार भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह वजह है कि सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। अक्सर मेकअप में नजर आने वाली मोनालिसा बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। 

Bhojpuri actress Monalisa latest no makeup photos went viral on internet
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आपको मुझे बिना मेकअप के देखना चाहिएl' सामने आईं इन फोटोज में मोनालिसा काउच पर बोल्ड अंदाज मे फोटोशूट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज से अपने फैंस को घायल कर रही हैं। उनका यह अंदाज देख फैंस भी दिल हार बैठे हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा हैl साथ ही बिना मेकअप के साथ खुले हुए बाल उनकी सादगी में चार चांद लगा रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Monalisa latest no makeup photos went viral on internet
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक कई लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स कर एक्ट्रेस की सादगी की भी तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आई हो। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो भी साझा किया था, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा छओटे पर पर्दे पर भी अपना जादू बिखरे चुकी हैं। वह बिग बॉस 10, नच बलिए 8, नजर और स्मार्ट जोड़ी में नजर आ चुकी हैं l 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed