एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी अभिनेत्रियां पूरे भारत में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं मोनालिसा। मोनालिसा स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जिसकी वजह है इसपर वह तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। मोनालिसा फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से अभिनेत्री के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को आकर्षित करने वाली मोनालिसा ने कुछ ही मिनटों पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरों साझा की हैं। इन तस्वीरों की वजह से अभिनेत्री ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुछ देर पहले साझा की गई पोस्ट में मोनालिसा ने क्रीम कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक कलर की कैपरी पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री पोस्ट में साझा तस्वीरों में तरह-तरह के पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटोज में मोनालिसा का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है और फैंस को भी उनकी ये अदाएं पसंद आ रही हैं।
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा इन तस्वीरों में बेहद लाइट मेकअप करे नजर आ रही हैं। क्रॉप टॉप और कैपरी को मोनालिसा ने वाइट शूज के साथ पेयर किया हुआ है। खुले बालों में मोनालिसा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इनमें वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की फोटोज पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आपको नजर न लगे।' इसके साथ ही बहुत से उनके पोस्ट पर फायर और हर्ट इमेजीस ड्रॉप कर रहे हैं।
इसके साथ ही आज अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें और साझा की हैं, जिनमें वह शॉर्ट ड्रेस पहने पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में भी अभिनेत्री बहुत ही सिजलिंग लग रही हैं। उनकी इन बेडरूम फोटोज पर भी सभी दिल हार बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।